सम्‍भल में रोजगार सेवक के दस्तावेज फाड़े, जान से मारने की धमकी

सम्‍भल में मनरेगा कार्य की तीन फाइलों को लोगों ने फाड़ कर फेंक दिया। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस मामले में कार्रवाई कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:07 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:07 AM (IST)
सम्‍भल में रोजगार सेवक के दस्तावेज फाड़े, जान से मारने की धमकी
सम्‍भल में रोजगार सेवक के दस्तावेज फाड़े।

सम्‍भल। गुन्नौर के  रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी में मनरेगा का कार्य पूर्ण कराने के लिए जियो टैगिंग करने गए रोजगार सेवक की गांव के ही कुछ लोगों ने गाली गलौज कर फाइलें फाड़ दीं और जान से मारने की धमकी दी। उसने तहरीर दी।

पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी निवासी नेमपाल पुत्र रामवीर सिंह गांव में रोजगार सेवक के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि गुरुवार को वह गांव के ही मोहर सिंह के खेत से रतनलाल के खेत तक सड़क की मिट्टी कार्य की जीओ टैंगिंग के लिए गया था। जहां गांव के ही दो लोग आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो पिटाई की गई। मनरेगा कार्य की तीन फाइलों को लोगों ने फाड़ कर फेंक दिया। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला कल शाम का है। पारिवारिक विवाद था। दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया है।

chat bot
आपका साथी