डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ होटल के बजाय सरकारी भवनों में होंगे क्वारंटाइन

स्वास्थ्य विभाग ने अब अपनी ही बिल्डिगों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 03:17 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 03:17 AM (IST)
डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ होटल के बजाय सरकारी भवनों में होंगे क्वारंटाइन
डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ होटल के बजाय सरकारी भवनों में होंगे क्वारंटाइन

मुरादाबाद : स्वास्थ्य विभाग ने अब अपनी ही बिल्डिगों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत अस्पताल और फील्ड की डयूटी करने वाले स्टाफ को सरकारी बिल्डिगों में ही क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल में बनी बर्न यूनिट और बुद्धि विहार स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रहने और खाने की व्यवस्था होगी।

डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन कराने में स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट गए। 22 मार्च से मई माह छह होटलों का बिल 17 लाख और खाने का साढे तीन लाख का बिल दिया गया। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपने यहां ही क्वारंटाइन कराने की व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में बनी बर्न यूनिट फाइव स्टार होटल की तर्ज पर ही बनाई गई है। यहां 20 लोग आराम से रोके जा सकते हैं। वहीं बुद्धि विहार स्थित क्षेत्रीय फैमिली प्लानिग प्रशिक्षण केंद्र में भी व्यवस्थाएं बनानी शुरू कर दी हैं। यहां भी 40 से 50 लोगों को ठहराने की व्यवस्था होगी। खाने की व्यवस्था ठेकेदार को दी गई है। इन दोनों जगह ठेकेदार की रसोई लग जाएगी। इससे विभाग का होटल का पूरा खर्च बच जाएगा। खर्च अधिक होने के कारण यह निर्णय जिला अस्पताल प्रशासन ने लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि हमारे पास अपनी बिल्डिंग हैं। अब डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी के बाद वहीं क्वारंटाइन कराया जाएगा। उनके लिए व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

chat bot
आपका साथी