डीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

डीएम राकेश कुमार सिंह ने दलपतपुर मूंढापांडे एवं गोविन्दपुर खदर क्षेत्रों के केंद्रों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:55 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:55 AM (IST)
डीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
डीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

मुरादाबाद,जासं : डीएम राकेश कुमार सिंह ने दलपतपुर, मूंढापांडे एवं गोविन्दपुर खदर क्षेत्रों के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने क्रय केंद्रों पर किसानों से सीधे बात भी की। कहा कि कोई किसान दलालों के चक्कर में न पड़े। सरकारी क्रय केंद्रों पर ही धान बेचें। उन्होंने कहा कि सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1868 और 1888 रुपये प्रति क्विटंल निर्धारित किया है। इससे कम किसी को भुगतान नहीं मिलेगा।

डीएम को किसानों ने अवगत कराया कि किसान निर्धारित रेट से कम दाम में धान बेच रहे हैं। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि ऐसा कहीं नहीं होना चाहिए। किसी भी दशा में किसानों का शोषण न होने दिया जाए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वह समय रहते कम दाम में खरीद करने वाले दलालों की सूचना दें ताकि उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। किसानों से कृषक अपना पंजीकरण करा लें। वह अपना धान क्रय केंद्रों पर ही तुलवाएं। धान क्रय केंद्र इसी उद्देश्य से खोले गए हैं कि किसान को उसकी उपज का सही मूल्य मिले। डीएम ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या है तो वह अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर एक जिला स्तरीय अधिकारी की भी तैनाती की गयी है, जो कि धान क्रय केंद्र एवं किसान के मध्य समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे।

chat bot
आपका साथी