डीएम और एसएसपी ने रात्रि भ्रमण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, थाना प्रभार‍ियों को द‍िए न‍िर्देश

सावन के पहले सोमवार को दिन भर मंदिरों में शिव भक्तों की धूम रही। शाम को मंदिरों में महाआरती के कारण भीड़-भाड़ रही। देर रात कानून व्यवस्था एवं महानगर में शांत व्यवस्था कायम रखने के ल‍िए अधिकार‍ियों ने भ्रमण क‍िया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:34 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:34 AM (IST)
डीएम और एसएसपी ने रात्रि भ्रमण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, थाना प्रभार‍ियों को द‍िए न‍िर्देश
सावन के पहले सोमवार को दिन भर मंदिरों में शिव भक्तों की धूम रही।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। सावन के पहले सोमवार को दिन भर मंदिरों में शिव भक्तों की धूम रही। शाम को मंदिरों में महाआरती के कारण भीड़-भाड़ रही। देर रात कानून व्यवस्था एवं महानगर में शांत व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस और प्रशासन‍िक अधिकार‍ियों ने नगर के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण किया। लोगों से बात कर, सुरक्षा संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी कोतवाली अनिल कुमार यादव मौजूद रहे।

मां गंगा की महाआरती में यजमान टीम रही रोटेरियन चन्दौसी और बबराला : सम्‍भल के बबराला में काशी बनारस की तर्ज पर राजघाट गंगा घाट बबराला पर होती चली आ रही महाआरती में मुख्य यजमान टीम रोटेरियन चन्दौसी और बबराला रही। रविवार को रोटेरियन टीम रोटरी क्लब चन्दौसी और बबराला की नव गठित रोटरी क्लब गंगा के पदाधिकारियों और सदस्यों की टीम ने मां गंगा की महाआरती में भाग लिया। रोटेरियन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शारदा, रोटेरियन अंकित जैन, अतुल गोयल, रणवीर सिंह ने मां गंगा का पूजन विधि विधान के साथ किया। उसके बाद गंगा मां की भव्य आरती में भाग लिया। उसके बाद बनारस के पांच पुरोहितों ने विधि विधान के साथ महाआरती शुरू की। यह महाआरती 40 मिनट तक चली। इस दौरान अशोक कुमार गुप्ता, विवेक गर्ग, कपिल अग्रवाल, अंकित जैन, आदित्य गुप्ता, अनुराग मित्तल, सुबोध गुप्ता, अमित अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, अतुल गोयल, डाक्टर राहुल यादव, डाक्टर कैलाश वार्ष्णेय, अभिषेक अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, निखिल गोयल, विवेक यादव, उमेश वार्ष्णेय, भगवान सिंह यादव, सतेन्द्र गौतम, सुरेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

यातायात न‍ियमों की दी जानकारी : रामपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रोडवेज परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने रोडवेज चालकों, परिचालकों व कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। बताया कि यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए बने हैं। इनका पालन करके हम अपने साथ ही सवारियों को भी सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा सकते हैं। यात्री कर अधिकारी अनीता वर्मा ने भी यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया। कहा कि लेन ड्राइविंग, रांग साइड ड्राइविंग, नाइट ड्राविंग के समय विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। 

chat bot
आपका साथी