Diwali festival 2021 : दीपावली मेले के लिए नगर निगम करेगा प्रचार, लगाए जाएंगे सभी व‍िभागों के स्टाल

मेले की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में निर्देश दिए गए। वहीं 28 अक्टूबर से लगने वाले दीपावली मेले की तैयारी को लेकर नगर निगम कैंप कार्यालय पर नगर आयुक्त संजय चौहान ने समीक्षा की।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:14 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:14 AM (IST)
Diwali festival 2021 : दीपावली मेले के लिए नगर निगम करेगा प्रचार, लगाए जाएंगे सभी व‍िभागों के स्टाल
गर निगम कैंप कार्यालय पर नगर आयुक्त संजय चौहान ने समीक्षा की।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। दीपावली उत्सव की तैयारियां जोर-शोर के साथ शुरू हो गईं हैं। मेले की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में निर्देश दिए गए। वहीं 28 अक्टूबर से लगने वाले दीपावली मेले की तैयारी को लेकर नगर निगम कैंप कार्यालय पर नगर आयुक्त संजय चौहान ने समीक्षा की।

उन्होंने मातहत अधिकारियों से कहा कि मेले के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, पंफलेट आदि के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सभी विभागों से समन्वय स्थापित करके स्टाल लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के आयोजन के साथ ही मेले में प्लास्टिक, थर्मोकाल आदि सामग्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कोराेना के साथ ही अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए हेल्पडेस्क लगाई जाएगी। इसमें जल महाप्रबंधक, पर्यावरण अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता निर्मा आदि नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी