Diwali Fair 2021 : दीपावली के लिए बाजार तैयार, यहां पढ़ें चादी के सामानों की कीमत वजन के साथ

Diwali Fair 2021 दीपावली का अब एक सप्ताह शेष है। जिससे ग्राहकों के लिए बाजार भी तैयार है। सराफा मिठाई से लेकर कपड़े के बाजार में इन दिनों खूब रौनक है। ग्राहकों के स्वागत में द्वार भी आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 05:08 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 05:08 PM (IST)
Diwali Fair 2021 : दीपावली के लिए बाजार तैयार, यहां पढ़ें चादी के सामानों की कीमत वजन के साथ
ग्राहकों के स्वागत में द्वार भी आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Diwali Fair 2021 : दीपावली का अब एक सप्ताह शेष है। जिससे ग्राहकों के लिए बाजार भी तैयार है। सराफा, मिठाई से लेकर कपड़े के बाजार में इन दिनों खूब रौनक है। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और संस्थान में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए उपहार देने को इन दिनों खरीदारी हो रही है। वहीं घर के लिए भी धनतेरस की भीड़ से बचने को सामान खरीद रहे हैं और आर्डर बुक करा रहे हैं। जिससे धनतेरस के दिन घर डिलीवरी हो जाए। ग्राहकों के स्वागत में द्वार भी आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं।

चांदी की प्लेट, घंटी और दीपक से होगा लक्ष्मी पूजन : दीपावली पर बाजार में चांदी की प्लेट, घंटी और दीपक काउंटरों में सज गए हैं। वहीं चांदी की कटोरी, गिलास, कछुआ, कुबेर, लक्ष्मी-गणेश और चांदी के पुराने व नए सिक्कों और डालर काउंटर में सज गए हैं। दीपावली पर सोने की बजाय चांदी के आयटम ज्यादा खरीदे जाते हैं। इसलिए सराफा कारोबारियों ने भी अपने काउंटर में इनको खास तौर से सजाया है। अपनी-अपनी पाकेट के हिसाब से लोग हल्‍के और भारी वजन में हैं। धनतेरस को सबसे ज्यादा चांदी के सिक्के की खरीदारी होती है। इसके लिए शुद्ध चांदी के नए व पुराने चांदी के सिक्के होलमार्क में आए हैं। कारोबारियों की मानें तो चांदी का आइटम धनतेरस पर बिकता है। इसमें चांदी का सिक्का सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। करीब 70 फीसद चांदी के आयटम धनतेरस व दीपावली पर खरीदे जाते हैं।

चांदी का सामान

वजन                                        कीमत

प्लेट 20 से 200 ग्राम                  1500 से 15000

घंटी 40 से 110 ग्राम                   2500 से 8000

दीपक पांच से 150 ग्राम               500 से 15000

कछुआ 40 से 150 ग्राम               3000 से 7000

पुराना सिक्का करीब 11 ग्राम        660 मिग्रा 900

नया सिक्का 10 ग्राम                     775

सराफा अब पूरी तरह दीपावली के लिए तैयार है। काउंटर में भी दीपावली से संबंधित सजाए गए हैं। चांदी के सामान की ज्यादा मांग दीपावली पर होती है। इसलिए ग्राहक के लिए पूजा से संबंधित हर आयटम है।

प्रशांत अग्रवाल, सराफा कारोबारी

दीपावली पर कपड़ों का बाजार भी गुलजार : बाजार में कपड़ों का बाजार भी गुलजार है। दीपावली पर नए कपड़े पहनने और उपहार में देने को भी कपड़ों की खरीदारी बढ़ी है। उपहार में देने को चादर व कंबल की बिक्री खूब हो रही है। वहीं लक्ष्मी पूजन के समय नए कपड़े पहनने को सूती कुर्ता पायजामा, कुर्ती व बच्चों के रेडीमेड कपड़ों से कुछ अलग दिखने को इंडो वेस्टर्न की खरीदारी बढ़ी है। टाउन हाल, जीएमडी रोड, गंज बाजार, चौमुखा पुल, रेती मुहल्ला से लेकर हर ओर कपड़ों की दुकानों पर भीड़ है। दीपावली के साथ सहालग की खरीदारी भी है। दीपावली पर कुछ अलग दिखने के लिए महिला और पुरुष इंडो वेस्टर्न ड्रेस को खास तौर से पसंद कर रहे हैं। इंडो वेस्टर्न ड्रेस 1500 से 20000 तक है लेकिन, दीपावली पर सामान्य तौर पर 1500 से 3000 रुपये तक के इंडो वेस्टर्न ड्रेस की खरीदारी ज्यादा है।

दीपावली पर कुछ अलग दिखने के लिए इंडो वेस्टर्न ड्रेस की ज्यादा डिमांड है। महिलाएं भी इंडो वेस्टर्न व कुर्ती ज्यादा पसंद कर रही हैं। सामान्य कुर्ते भी खूब खरीदे जा रहे हैं।

राहुल गगनेजा, कपड़ा व्यापारी

chat bot
आपका साथी