दिव्यांग पिता-पुत्र की ईटों से कूच कर हत्या, दो गिरफ्तार Moradabad News

बेटे को घर से खींचकर लाने के बाद पीटते हुए ले गए हत्यारोपित। कपड़े फाड़ डाले मरा हुआ जानकर घर बाहर सड़क पर डाल गए।

By Ravi SinghEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 02:19 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 02:19 PM (IST)
दिव्यांग पिता-पुत्र की ईटों से कूच कर  हत्या, दो गिरफ्तार Moradabad News
दिव्यांग पिता-पुत्र की ईटों से कूच कर हत्या, दो गिरफ्तार Moradabad News

मुरादाबाद,जेएनएन। थाना मझोला क्षेत्र के हनुमान नगर चाऊ की बस्ती में शुक्रवार रात पड़ोसियों ने दिव्यांग पिता-पुत्र की ईंटों से कूच कर हत्या कर दी। हत्या से पहले उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। बेटे की पिटाई करते हुए हत्यारोपित गली के बाहर ले मुख्य मार्ग ले आए। यहां उसके कपड़े फाड़ दिए और मरा हुआ जानकर छोड़ गए। पुलिस ने शनिवार को दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक भाई फरार है।

हनुमान नगर चाऊ की बस्ती निवासी किशनलाल वाल्मीकि अपने बेटे राजेश उर्फ बिट्टन के साथ रहते थे। उसकी एक बेटी गुडिय़ा की शादी डेढ़ साल पहले ही दिल्ली में हुई थी। उसके पास सवा महीने का बेटा है। पति की मौत के बाद गुडिय़ा भी अपने भाई और पिता के साथ रहने लगी थी। किशनलाल की कमर से चला नहीं जाता था। गुडिय़ा ने बताया कि कई साल पहले दीपावली के दिन पड़ोसी बबलू और उसके परिवार के लोगों ने ही उनकी पिटाई करके यह हाल किया था। उसके भाई राजेश के सिर में धारदार हथियार से हमला करके इन्हीं लोगों उसे बेकार कर दिया। वह दिव्यांग हो गया था।

बहन लौटी तो भाई मिला गायब

मानसिक रूप से कमजोर होने की वजह से वह कुछ नहीं कर पाता था। गुडिय़ा ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने पिता और भाई के लिए खाना लेने रामलीला मैदान गई थी। वह शाम सात बजे के बाद वापस लौटी तो उसका भाई गायब था। बाद में पता लगा कि बबलू गंगवार और उसके परिवार के लोग उसकी पिटाई करते हुए गली के बाहर ले गए हैैं। रात में वह अपने भाई को तलाशती रही। आधी रात को उसे मालूम हुआ कि केजीके कॉलेज रोड से पुलिस एक युवक का शव उठाकर ले गई है। गुडिय़ा रात को पैदल ही अस्पताल पहुंची। वहां जाकर देखा तो उसका भाई खून से लथपथ पड़ा है। पुलिस ने उसे राहगीरों की सूचना पर अज्ञात मेें भर्ती कराया था। बाद में वह रामतलैया चौकी इंचार्ज के साथ घर पहुंची तो पिता की भी लाश खून से लथपथ पड़ी थी। किशनलाल और उनके बेटे राजेश की हत्या की खबर से पुलिस के आला अफसरों में हड़कंप मच गया।

तड़के तीन बजे मौके पर पहुंची पुलिस

तड़के तीन बजे पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी अमित पाठक और एसपी सिटी अमित कुमार आनंद के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने गुडिय़ा की तहरीर पर संजय, मोती और बबलू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपित संजय और उसके भाई मोती को गिरफ्तार कर लिया है। उनका तीसरा भाई बबलू फरार चल रहा है। सीओ सिविल लाइन दीपक भूकर ने बताया ईंट-पत्थर चले हैैं। मकान पर कब्जा करने की कोशिश की कोई बात सामने नहीं आई है। मामले में मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी