मुरादाबाद में सौतेली मां के उत्पीडऩ से परेशान किशोरी ने फांसी पर झूलकर दी जान

मूंढ़ापांडे के दौलतपुर अजमतपुर में गुरुवार को तेरह वर्षीय एक किशोरी ने फंदे से झूल कर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकशी की पुष्टि हुई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 02:28 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 03:05 PM (IST)
मुरादाबाद में सौतेली मां के उत्पीडऩ से परेशान किशोरी ने फांसी पर झूलकर दी जान
मुरादाबाद में सौतेली मां के उत्पीडऩ से परेशान किशोरी ने फांसी पर झूलकर दी जान

मुरादाबाद । मूंढ़ापांडे के दौलतपुर अजमतपुर में गुरुवार को तेरह वर्षीय एक किशोरी ने फंदे से झूल कर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकशी की पुष्टि हुई है, जबकि किशोरी के मामा ने सौतेली मां समेत तीन पर हत्या का आरोप लगाया है। चर्चा है कि सौतेली मां के उत्पीडऩ से तंग आकर किशोरी ने जान दी है। तेरह साल पहले पिता ने किशोरी की मां का कत्ल कर दिया था।

दौलतपुर अजमतपुर गांव का मामला 

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दौलतपुर अजमतपुर गांव निवासी नवी मोहम्मद ने आठ वर्ष पूर्व अपनी पहली बीवी हूरवानों की दरांती से हत्या कर दी थी। उससे एक बेटी मुस्कान थी। कुछ समय बाद नवी मोहम्मद ने केसर जहां से शादी कर ली। उससे माही, आलिया, राजा, अर्श, अलीशेर, बुशरा बच्चे हैं। उन्हीं के साथ सौतेली बेटी मुस्कान 13 वर्ष भी रहती थी। नवी उत्तराखंड में गर्म कपड़ों को बेचने का काम करता है। गुरुवार को नवी मोहम्मद पत्नी के साथ बदायूं जिले के खेरी गांव में रिश्तेदारी में मौत में शामिल होने गया था। घर पर दो छोटे छोटे भाई बहन थे। इसी बीच मुस्कान ने फांसी लगाकर जान दे दी।

मामा ने मुस्कान की हत्या करने का लगाया आरोप 

सम्भल जिले के मंगनपुर निवासी मुस्कान के मामा नन्ने और नाना ने बताया कि नवी मोहम्मद और उसकी पत्नी कौशर जहां ने मुस्कान का जीना दुश्वार कर दिया था। इसी के चलते मुस्कान ने खुदकशी की है। मामा की ओर से सौतेली मां समेत तीन के खिलाफ मुस्कान की हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि खुदकशी के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषी लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये दी गई तहरीर

सम्भल कोतवाली क्षेत्र के मगनपुर निवासी अलीहसन पुत्र नन्हें द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी तेरह वर्षीय भांजी मुस्कान की मां हुरबानो की हत्या तेरह वर्ष पूर्व कर दी गई। हुरबानो की हत्या के आरोप में उसका पति नवी मुहम्मद जेल भी जा चुका है। पहली पत्नी की हत्या करने के बाद नवी मुहम्मद ने दूसरी शादी रचाई। सौतेली मां मुस्कान को मानसिक यातना देती थी। इसकी शिकायत मुस्कान ने कई बार अपने मामा से की थी। गुरुवार को नवीं मुहम्मद और उसकी दूसरी पत्नी ने एक व्यक्ति के सहयोग से मुस्कान को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को खुदकशी का रूप देने के लिए शव फंदे से टांग दिया गया।

chat bot
आपका साथी