अब जिला अस्पताल के मरीजों को मिलेंगे चीकू और मौसमी

जिला अस्पताल में मरीजों को खराब सेब वितरित करने के मामले में ठेकेदार, मैस इंचार्ज से पूछताछ हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 06:10 AM (IST)
अब जिला अस्पताल के मरीजों को मिलेंगे चीकू और मौसमी
अब जिला अस्पताल के मरीजों को मिलेंगे चीकू और मौसमी

मुरादाबाद । जिला अस्पताल में मरीजों को खराब सेब वितरित करने के मामले में ठेकेदार, मैस इंचार्ज और डायटीशियन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा मरीजों को सेब के बजाय चीकू और मौसमी वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों की खानपान की व्यवस्था पर रखी जा रही नजर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. ज्योत्सना उपाध्याय पंत ने बताया कि सेब में खराबी निकलने के बाद फलों की वैरायटी बदल दी गई है। इसके अलावा उन्होंने मरीजों से खानपान की व्यवस्था को लेकर पूछताछ भी की है। चिकित्सक ले रहे गुणवत्ता की जानकारी

जितेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में आज मरीजों को चीकू और मौसमी दी गई है। खाने के बारे में भी डॉक्टर साहब ने पूछा था। फल ठीक थे। नूरपुर के खेमचंद्र ने बताया कि फलों की क्वालिटी ठीक थी। कल सेब अंदर से खराब थे। आज भी हमसे फलों के बारे में पूछा गया था। खराब फल नहीं मिले। कांशीराम नगर के विनेश ने बताया कि खाने में चार रोटियां दी गई थीं। सब्जी भी ठीक थी। स्टाफ ने खाने के स्वाद के बारे में भी पूछा था, लेकिन हमें तो कोई कमी नहीं मिली। कमलेश ने बताया कि कल ही सेब खराब निकले थे। आज फल बेहतर मिले हैं। कभी-कभी फल खराब मिल जाते हैं। सेब अंदर से खराब निकले थे।

मांगा गया है स्पष्टीकरण मंडी से अच्छे फल ही आते हैं। सेब की पेटी आती है। उसमें से चार-छह सेब अंदर से खराब निकले हैं। ऊपर से देखने में ठीक लग रहे हैं। स्पष्टीकरण मांगा गया है।

डॉ. राजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक रोजाना की जाती है मेस की चेकिंग फल और खाने का सभी सामान ब्रांडेड मंगवाते हैं। प्रतिदिन मेरे द्वारा भी मैस की चेकिंग की जाती है। खराब सेब को लेकर पूछताछ की गई है।

डॉ. एसके चौधरी, मैस नोडल अधिकारी

चेक करके ही देते हैं डाइट फलों की क्वालिटी खराब नहीं रहती है। हम लोग फल और मरीजों की डाइट चेक करके ही भेजते हैं। मरीजों से भी खानपान की क्वालिटी के बारे में पूछा जाता है।

डॉ. सपना सिंह, डायटीशियन जिला अस्पताल

जिला अस्पताल के मरीजों का डाइट प्लान सोमवार : सुबह, दूध बिना मलाई, दोपहर का खाना : मसूर दाल, रोटी, सब्जी लौकी, अंडा, खिचड़ी, रात का खाना : मूंग की दाल, रोटी, सब्जी तोरई। मंगलवार : सुबह, दूध बिना मलाई- दोपहर का खाना : मूंग की दाल, रोटी, सब्जी शिमला मिर्च, चीकू, अंडा, खिचड़ी, रात का खाना : अरहर की दाल, रोटी, सब्जी लौकी बुधवार : सुबह, दूध बिना मलाई - दोपहर का खाना : मसूर की दाल, रोटी, सब्जी तोरई, मौसमी, अंडा, खिचड़ी, रात का खाना, मूंग की दाल, रोटी, सब्जी शिमला मिर्च, आलू गुरुवार : सुबह, दूध बिना मलाई - दोपहर का खाना-अरहर की दाल, रोटी, सब्जी फली, सेब अंडा, खिचड़ी रात का खाना : मसूर की दाल, रोटी, लौकी की सब्जी। शुक्रवार : सुबह, दूध बिना मलाई

- दोपहर का खाना-मसूर की दाल, रोटी, आलू, टमाटर, लौकी की सब्जी, सेब अंडा, रात का खाना : अरहर की दाल, रोटी, तोरई की सब्जी। शनिवार : सुबह, दूध बिना मलाई

- दोपहर का खाना-मूंग की दाल, रोटी, लौकी, सेब, खिचड़ी, अंडा, रात का खाना, मसूर की दाल, रोटी, फली की सब्जी। रविवार : सुबह, बिना मलाई का दूध, दोपहर का खाना : मसूर की दाल, रोटी, तोरई की सब्जी, सेब, खिचड़ी, अंडा, रात का खाना : अरहर की दाल, रोटी और लौकी की सब्जी।

chat bot
आपका साथी