जमीन को लेकर दो संप्रदायों के लोगों के बीच विवाद, पत्थर फेंकने का आरोप

चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में जमीन को लेकर दो संप्रदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। तभी दूसरे ने जाकर विरोध कर दिया। एक पक्ष का आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष की तरफ पत्थर फेंके गए।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:33 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:33 PM (IST)
जमीन को लेकर दो संप्रदायों के लोगों के बीच विवाद, पत्थर फेंकने का आरोप
पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की हैं।

मुरादाबाद, जेेेेएनएन। चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में जमीन को लेकर दो संप्रदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। तभी दूसरे ने जाकर विरोध कर दिया। एक पक्ष का आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष की तरफ पत्थर फेंके गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की हैं।

नगर के मुहल्ला साहूकारा निवासी पवन कुमार का कहना हैं कि मैंने वर्ष 2018 में शकीला बेगम से कुछ जमीन ली थी। शुक्रवार को वह इस पर निर्माण कार्य कर रहा था। तभी दूसरे संप्रदाय का एक व्यक्ति वहां पर पहुंच गया और निर्माण कार्य करने का विरोध करने लगा। आरोप है कि इस बीच पत्थर फेंके गए। मामला दो संप्रदायों के बीच जुड़ा होने के चलते तनाव हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के दो लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई हैं।

chat bot
आपका साथी