फर्जी मतदाता को कराएं सूची से बाहर, अपने बूथ को बनाएं मजबूत

रामपुर में भारतीय जनता पार्टी की जिला सहकारी बैंक सभागार में हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 11:09 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 11:09 AM (IST)
फर्जी मतदाता को कराएं सूची से बाहर, अपने बूथ को बनाएं मजबूत
फर्जी मतदाता को कराएं सूची से बाहर, अपने बूथ को बनाएं मजबूत

मुरादाबाद : रामपुर में भारतीय जनता पार्टी की जिला सहकारी बैंक सभागार में हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। युद्ध स्तर पर जुट जाएं कार्यकर्ता

मुख्य अतिथि मतदाता संपर्क अभियान के क्षेत्रीय प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीचंद्र शर्मा ने कहा प्रत्येक बूथ पर वोटर लिस्ट पहुंचाकर उसको देखकर फर्जी मतदाता को सूची से बाहर करवाना एवं एक जनवरी 2019 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं को मतदान सूची में डालने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को युद्ध स्तर पर लगना है। इसी कार्य के लिए प्रत्येक मंडल में 26 और 27 सितंबर को बैठक कर सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक कर वोट को बढ़ाने तथा फर्जी वोटों को लिस्ट से कटवाने की रणनीति बनानी है। इस काम में सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं उनकी टीम तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लगना है। इस दौरान अक्टूबर 2018 की संगठन की कार्ययोजना को सामने रखा तथा पिछले संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। कहा 29 सितंबर को भाजपा शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी। साथ-साथ उन्होंने कहा भाजपा केवल राजनीतिक पार्टी ही नहीं है, बल्कि यह एक सकारात्मक विचारधारा और राष्ट्र को समर्पित कार्यकर्ता और देशभक्तों का समूह है। हर बूथ से बनाएं 50 सदस्य

कार्यकर्ताओं से अपील की कि कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाएं। हर बूथ पर कम से कम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य भी पार्टी ने दिया है। बैठक का संचालन प्रेम शंकर पाण्डेय ने किया। जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता अभियान में पूर्ण निष्ठा के साथ लगने की अपील की।

इस मौके पर सूर्य प्रकाश पाल, देवकरन गंगवार, सुरेश गंगवार, चंद्रपाल ¨सह, हंसराज पप्पू, प्रेम शंकर पाण्डेय, मोहन लोधी, जगपाल यादव, जुगेश अरोरा, हरिओम मौर्य, सौरभ पाल, संजय पाठक, भारत भूषण गुप्ता अभय गुप्ता, राजीव मांगलिक, अशोक विश्नोई, डौली रंधावा, राजकुमार चौहान, संजय ¨सह, राकेश मिश्रा, कपिल आर्य, अर्जित सक्सेना, देवेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी