Breaking News डीआइजी पीटीसी शिवशंकर सिंह की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती Moradabad News

डीआइजी पीटीसी शिवशंकर सिंह की तबियत अचानक बिगड़ गई। इस पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 02:22 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 02:22 PM (IST)
Breaking News डीआइजी पीटीसी शिवशंकर सिंह की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती Moradabad News
Breaking News डीआइजी पीटीसी शिवशंकर सिंह की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती Moradabad News

मुरादाबाद। डीआइजी पीटीसी शिवशंकर सिंह की तबियत अचानक बिगड़ गई। इस पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उनको दिल का दौरा पड़ा है। चिकित्सक भी अभी कुछ बताने को तैयार नहीं है। उनको इमरजेंसी रूम में दाखिल किया गया है। 

मंगलवार की दोपहर डीआइजी के सीने में दर्द महसूस हुआ। देखते ही देखते वह बेहोश हो गए। नजर पड़ते ही मातहतों के होश उड़ गए। आननफानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उनका परीक्षण शुरू कर दिया है। आशंका है कि उनको दिल का दौरा पड़ा होगा। फिलहाल, जांच रिपोर्ट आने पर ही चिकित्सक इस मसले में कुछ कहने की बात कह रहे हैं। बहरहाल, उनके परिजन भी बेचैन हैं। 

chat bot
आपका साथी