देवर व नंदोई ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

स्वार में दहेज की मांग पूरी न करने पर दहेजलोभियों की मदद से देवर व नंदोई ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:30 PM (IST)
देवर व नंदोई ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक
शिकायत करने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

मुरादाबाद, जेएनएन। स्वार में दहेज की मांग पूरी न करने पर दहेजलोभियों की मदद से देवर व नंदोई ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी एक वर्ष पहले थाना मिलकखानम क्षेत्र के एक गांव के युवक से मुस्लिम रीति रिवाज से की थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये व बुलेरो न मिलने के कारण सास, ससुर, नंद, देवर व नंदोई नराज चल रहे थे। विवाहिता पर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाते थे। पति विवाहिता के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर विवाहिता को पीटता था। इस दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों के अत्याचार बढ़ते गए। विवाहिता का आरोप है कि 12 जनवरी की रात देवर व नंदोई उसके कमरे में घुस आए और जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत दहेजलोभियों से की तो पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया और धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता रोते हुए अपने मायके पहुंची और स्वजनों को सारी बात बताई। पिता को साथ लेकर थाना मिलकखानम पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। महिला स्वजनों के साथ थाने के चक्कर काटते काटते थक गई है, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी ओर हर बार बहाना बनाकर टरका दिया। इस पर विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया की विवाहिता की ओर से तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी