मुरादाबाद में रात की ठंड खत्म करेगी डेंगू का डंक, जानिए कितने तापमान पर खत्म होता है डेंगू का वायरस

Dengue Dunk in Moradabad स्वास्थ्य विभाग डेंगू के डंक को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। प्राकृतिक रुप से डेंगू के मच्छर का खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। रात की ठंड में डेंगू के मच्छर खत्म होने की संभावना है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:42 PM (IST)
मुरादाबाद में रात की ठंड खत्म करेगी डेंगू का डंक, जानिए कितने तापमान पर खत्म होता है डेंगू का वायरस
मुरादाबाद में रात की ठंड खत्म करेगी डेंगू का डंक, जानिए कितने तापमान पर खत्म होता है डेंगू का वायरस

मुरादाबाद, जेएनएन। Dengue Dunk in Moradabad : स्वास्थ्य विभाग डेंगू के डंक को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। प्राकृतिक रुप से डेंगू के मच्छर का खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। रात की ठंड में डेंगू के मच्छर खत्म होने की संभावना है। डेंगू के लिए सितंबर से नवंबर के प्रथम सप्ताह को अनुकूल माना जाता है और उसके बाद डेंगू खत्म हो जाता है। पिछले शोध तक यह जानकारी था कि मौसम में तापमान गिरते ही डेंगू का मच्छर खत्म हो जाता है। यानी 25 डिग्री सेल्सियस तापमान होते ही डेंगू का मच्छर खत्म हो जाता है।

दिन में मौसम का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है, उसके बाद भी डेंगू का प्रकोप खत्म नहीं हुआ है। डेंगू का प्रकोप कम नहीं होने के पीछे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की विफलता है। लारवा व मच्छर नाशक दवाओं के छिड़काव के नाम पर खाना पूर्ति किया जा रहा है। जिसके कारण मच्छर खत्म नहीं हुआ है। पिछले सप्ताह तक जिले में प्रत्येक दिन 25 से 30 डेंगू के नये रोगी पाए जा रहे थे, जिसके कारण जिले के अस्पतालों में बेड तक खाली नहीं था। रोगियों को प्लेटलेट्स तक नहीं मिल रहा था। ठंड बढ़ने के बाद धीरे-धीरे डेंगू रोगियों की संख्या में कमी आ रही है।

डेंगू के मच्छर नष्ट नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कारण खोजने में जुट गए हैं। जिससे पता चला है कि डेंगू के मच्छर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर खत्म होगा। तभी डेंगू से मुक्ति मिलेगी। वर्तमान में दिन में तापमान 25 डिग्री और रात में 22 डिग्री सेल्सियस है। शीघ्र ही रात में तापमान घटकर 20 डिग्री सेल्सियस आने वाला है, तभी रात डेंगू का मच्छर खत्म होगा और डेंगू के रोगियों की संख्या में कमी आएगी। डेंगू के नोड्ल अधिकारी संजीव बेलबाल ने बताया कि डेंगू के मच्छर का का ठंड सहन करने की क्षमता बढ़ाना पाया है। 20 डिग्री सेल्सियस ताप में पहुंचते ही डेंगू का मच्छर नष्ट हो जाएगा।

डेंगू के मिले 12 नये रोगी

मुरादाबाद में गुरुवार को 12 डेंगू के रोगी पाए गए हैं। सभी रोगी मुरादाबाद शहर के रहने वाले हैं। लैब से मिली जांच रिपोर्ट में कटघर, ईदगाह, असालतपुरा, लाल मस्जिद, 84 घंटा मंदिर, वारसी नगर क्षेत्र में रहने वाले 12 लोगों को डेंगू से पीड़ित पाया है। जिसमें आठ वर्ष के बच्चे से लेकर 40 वर्ष के व्यक्ति शामिल है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा, एमसी गर्ग ने बताया कि डेंगू का प्रकोप कम हुआ है। क्षेत्र में सीमित हुए हैं। गुरुवार को डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। 

chat bot
आपका साथी