Dengue in Moradabad : अगवानपुर में डेंगू आशंकित महिला की उपचार के दौरान मौत, कम नहीं हो रहा प्रकोप

Dengue in Moradabad डेंगू से मौत होने पर स्वजन में खलबली मच गई। जब यह जानकारी गांव के लोगों को हुई तो लोगों की चिंता बढ़ गई। लगातार हो रही डेंगू से मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर नहीं लगाया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 10:54 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 10:54 AM (IST)
Dengue in Moradabad : अगवानपुर में डेंगू आशंकित महिला की उपचार के दौरान मौत, कम नहीं हो रहा प्रकोप
स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में शिविर नहीं लगाया गया है।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। Dengue in Moradabad : जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को अगवानपुर की एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे क्षेत्र में खलबली मची हुई है। यहां बुखार के मरीजों की भी संख्या अधिक है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में शिविर नहीं लगाया गया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सेरुआ धर्मपुर के रहने वाले हरकेश की 46 वर्षीय उर्मिला देवी को पांच दिन से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर स्वजन उन्हें लेकर कांठ रोड के एक निजी अस्पताल में आ गए। यहां चिकित्सक ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। जांच कराने पर पता चला कि महिला डेंगू पीड़ित है। लगातार प्लेटलेट्स कम होती गई। इससे डाक्टरों की भी चिंता बढ़ गई। बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया। डेंगू से मौत होने पर स्वजन में खलबली मच गई। जब यह जानकारी गांव के लोगों को हुई तो लोगों की चिंता बढ़ गई। लगातार हो रही डेंगू से मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर नहीं लगाया है। मलेरिया विभाग की ओर से न तो अब तक एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ है और न ही सफाई का कोई कार्य किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एमसी गर्ग ने बताया कि डेंगू से मरने वाली महिला के बारे में जानकारी कराएंगे। डेथ आडिट में पता चलेगा कि महिला को दूसरी बीमारी तो नहीं थी।

chat bot
आपका साथी