Dengue in Moradabad : ज‍िले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, अस्‍पतालों में मरीजों को भर्ती करने के इंतजाम नहीं

Dengue in Moradabad डेंगू मलेरिया और टाइफाइड तेजी से फैल रहा है। मरीज इलाज के ल‍िए परेशान हो रहे हैं लेकिन सरकरी व्‍यवस्‍था जस की तस है। लगातार क्षेत्रों में एंटी लार्वा के छ‍िड़काव का दावा क‍िया जाता है लेकिन हकीकत इससे काफी दूर है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:25 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:25 AM (IST)
Dengue in Moradabad : ज‍िले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, अस्‍पतालों में मरीजों को भर्ती करने के इंतजाम नहीं
र भर्ती करने के ल‍िए बेड के इंतजाम तक नहीं हैं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Dengue in Moradabad : ज‍िले में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड तेजी से फैल रहा है। मरीज इलाज के ल‍िए परेशान हो रहे हैं लेकिन, सरकारी व्‍यवस्‍था जस की तस है। लगातार क्षेत्रों में एंटी लार्वा के छ‍िड़काव का दावा क‍िया जाता है लेकिन हकीकत इससे काफी दूर है। यही हाल सरकारी अस्‍पतालों का भी है। कागजों में सब ठीक है पर भर्ती करने के ल‍िए बेड के इंतजाम तक नहीं हैं।

कहां गए फोल्डिंग पलंग : कोरोना काल में मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक हजार फोल्डिंग पलंग मंगवाए थे। डेंगू के मरीज बढ़ने के साथ कहा गया था कि जरूरत पड़ने पर फोल्डिंग पलंग रखकर मरीजों का उपचार किया जाएगा। लेकिन, एक सप्ताह से अस्पताल मरीजों से पैक है। इसके बाद भी अतिरिक्त व्यवस्था मरीजों के लिए नहीं की गई है। इससे हालात और भी अधिक खराब होंगे।

डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने से कुछ परेशानी हो रही है।  स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद अतिरिक्त व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।

डाॅ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

पोलियो की तर्ज पर कोरोना को खत्म करने का संकल्प : पोलियो चौक जैन मंदिर रोड पर सामाजिक कार्यकर्ता, स्वास्थ्य अधिकारी और धर्मगुरुओं ने इकट्ठा होकर भारत में पोलियाे पर विजय कायम रखने का संकल्प दोहराया। सरदार गुरविंदर सिंह ने कहा कि भारत से पोलियो उन्मूलन इस बात का प्रमाण है कि स्वस्थ समाज की स्थापना में जन सहयोग कितना महत्वपूर्ण है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एमसी गर्ग ने कहा कि पोलियो पर विजय कायम रखने के लिए यह आवश्यक है। सभी दो वर्ष तक के बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण कराया जाए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की अपील की। डीपीसी डाॅ. मुहम्मद जावेद ने कहा कि पोलियो उन्मूलन हमें यह प्ररेणा देता है कि पोलियो की तरह टीबी, मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से जन सहयोग प्राप्त कर खत्म किया जा सकता है। इसमें पादरी पाल सारस्वत, गजाला शकूर, संत कामेश्वर, अनिल रोविंसन, गुलनाज, कोमल सिंह, राबिया खानम आदि लोग रहे।

chat bot
आपका साथी