Dengue in Moradabad : नवाबपुरा में डेंगू से आशा कार्यकर्ता की मौत, जिले में अब तक जा चुकी छह लोगों की जान

Dengue in Moradabad मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डेंगू से आशा कार्यकर्ता की मौत की जानकारी की जाएगी। इसके साथ ही टीम को घोड़ा मंदिर के पास भेजा जाएगा। क्षेत्र में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाएगा। बुखार आने पर फौरन चिकित्सक से संपर्क करें

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:20 AM (IST)
Dengue in Moradabad : नवाबपुरा में डेंगू से आशा कार्यकर्ता की मौत, जिले में अब तक जा चुकी छह लोगों की जान
डेंगू से मौत की खबर मिलने के बाद क्षेत्र में खलबली मची हुई है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Dengue in Moradabad : जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। रविवार को नवाबपुरा की रहने वाली आशा कार्यकर्ता की डेंगू से मेरठ में मौत हो गई। डेंगू से मौत की खबर मिलने के बाद क्षेत्र में खलबली मची हुई है। अब तक नवाबपुरा की ये छठी मौत है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू काबू होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। डेंगू को काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग तमाम दावे कर रहा है। लेकिन, तस्वीर इससे बिलकुल अलग है। रविवार को नवाबपुरा के घोड़ा मंदिर की रहने वाली 45 वर्षीय महिला शालनी भटनागर पत्नी विनीत भटनागर की डेंगू से मौत हो गई। यह स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता के पद पर तैनात थीं। इन्हें 21 अक्टूबर को बुखार आया था। बुखार होने पर इनके भाई मेरठ इलाज के लिए ले गए। इनकी प्लेटलेट्स 28 हजार रह गई थी। इसके बाद हालत बिगड़ती चली गई। रविवार की शाम चार बजे महिला की मौत हो गई। अब तक नवाबपुरा में सलोनी, बहादुर, सर्वेश, महेंद्र, हंसमुखी और शालनी भटनागर की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग ने बताया कि डेंगू से आशा कार्यकर्ता की मौत की जानकारी की जाएगी। इसके साथ ही टीम को घोड़ा मंदिर के पास भेजा जाएगा। क्षेत्र में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाएगा। बुखार आने पर फौरन चिकित्सक से संपर्क करें। 

डेंगू की रोकथाम करने को किसानों ने उठाई आवाज : अमरोहा के  हसनपुर में भाकियू भानू की मंडी समिति में  तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी ने कहा कि क्षेत्र में डेंगू एवं टाइफाइड तथा बुखार के प्रकोप से लोग परेशान हैं। गांवों में मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं तथा छिड़काव कराया जाए। हसनपुर चीनी मिल से किसानों का गत वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान चुकता कराने के बाद मिल को चालू कराया जाए। क्षेत्र के सभी धान क्रय केंद्रों को चालू कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर राष्टीय महापंचायत लखनउ में होगी। जिसमें राष्टीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप का संबोधन प्राप्त होगा। जिसमें बेमौसम वर्षा से नष्ट हुई किसानों की फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी। पंचायत में शामिल होने के लिए 29 अक्टूबर को बड़ी तादाद में किसान गजरौला से रेल में सवार होंगे। शासन द्वारा पात्र लोगों की विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन तथा वृद्धा अवस्था पेंशन बनवाई जाएं।

chat bot
आपका साथी