मुरादाबाद शहर में डेंगू के 24 मरीज और मिले, जिले में अब तक 535 में हो चुकी है डेंगू की पुष्टि

Dengue in Moradabad जिले में डेंगू को लेकर स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो चुकी है। शनिवार को मिली एलाइजा रिपोर्ट में 24 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:50 AM (IST)
मुरादाबाद शहर में डेंगू के 24 मरीज और मिले, जिले में अब तक 535 में हो चुकी है डेंगू की पुष्टि
डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड को लेकर जिले की स्थिति गंभीर है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Dengue in Moradabad : जिले में डेंगू को लेकर स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो चुकी है। शनिवार को मिली एलाइजा रिपोर्ट में 24 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर अब तक डेंगू का आंकड़ा 535 पहुंच गया है। जिला अस्पताल में भी मरीजों का आलम ये है कि एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। चलने की स्थिति वाले मरीजों को घर पर ही इलाज करने की सलाह दी जा रही है। डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड को लेकर जिले की स्थिति गंभीर है। स्वास्थ्य अधिकारी हालात काबू होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, तस्वीर दावों से बिलकुल अलग है। प्रतिदिन सरकारी अस्पताल में 20 से 30 डेंगू मरीज की पुष्टि हो रही है। वहीं निजी अस्पतालों में भी प्रतिदिन 50 से 100 डेंगू के मरीज निकल रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की भरमार है।

शनिवार को गुड़ियाबाग तेली वाली मस्जिद की 34 वर्षीय हुमा, जामा मस्जिद के 35 वर्षीय शब्बू खान, पीरजादा के 14 जायद, दौलतबाग की 35 वर्षीय सदफ, जयंतीपुर के आठ वर्षीय शिवांश, अगवानपुर के 30 वर्षीय गिरीश चंद्र, 25 वर्षीय शिवम, हिमगिरी कालोनी की 44 वर्षीय नफीसा, पीतल नगरी की 30 वर्षीय ममता, कांठ की पुलिया की 30 वर्षीय शमा, लाल मस्जिद के 55 वर्षीय गुलवेज, बंगला गांव के 62 वर्षीय श्याम सिंह, करूला के 36 वर्षीय तौसीफ, लाइनपार प्रकाश नगर के 42 वर्षीय श्याम, दौलतबाग के 18 वर्षीय अमान, नवाबपुरा का 20 वर्षीय अर्पित, 20 वर्षीय विदुषी, पांच वर्षीय अभियुक्त, 18 वर्षीय पियुष, 13 वर्षीय अपूर्वा, 34 वर्षीय ज्योति, 30 वर्षीय गीता, 21 वर्षीय हरपाल, 20 वर्षीय राजू में डेंगू की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग ने बताया कि डेंगू के मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। सरकारी एवं निजी अस्पतालों की रिपोर्ट प्रतिदिन मिल रही है। बुखार अगर दो दिन तक नहीं उतरता है ताे फौरन चिकित्सक से संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी