खेती के कटान की भूमि का मुआवजा दिलाने की माग

मुरादाबाद जेएनएन कांठ क्षेत्र में रामगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि रामगंगा नदी के कटान से कट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:56 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:56 PM (IST)
खेती के कटान की भूमि का मुआवजा दिलाने की माग
खेती के कटान की भूमि का मुआवजा दिलाने की माग

मुरादाबाद, जेएनएन : कांठ क्षेत्र में रामगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि रामगंगा नदी के कटान से कट गई है। तहसील प्रशासन को सूचना देने के बाद भी आज तक किसानों को उनकी खेती के कटान का मुआवजा नहीं दिया गया है जिसको लेकर क्षेत्रीय किसानों में तहसील प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रामगंगा नदी के कटान से कटी किसानों की भूमि का मुआवजा दिलाने की माग की है।

इस बार रामगंगा नदी में आई बाढ़ में ग्राम हीरापुर, बेगमपुर निवासी किसान दयावती, त्रिर्मल सिंह, विशभर सिंह, धर्मवीर, नन्हे सिंह, पप्पू, बिंद्रा देवी, राम सिंह, रामपाल सिंह, रतन सिंह, मुरारी सिंह, जयपाल, तेजपाल, बीर सिंह, ऋषि राम, सतपाल, महिपाल, सोनू सिंह, वीर सिंह आदि किसानों की खेती की भूमि रामगंगा नदी की तेज धार ने काट दी। सैकड़ों बीघा भूमि के कटान से किसान परेशान हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय किसानों ने हल्का लेखपाल तथा तहसील स्तरीय अधिकारियों से भूमि के कटान का मुआवजा दिलाने की माग की थी। परंतु तहसील प्रशासन के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने अब तक किसानों को उनकी भूमि के कटान का मुआवजा नहीं दिलाया है, जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। इन सभी किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भूमि के कटान का मुआवजा दिलाने की माग की है।

chat bot
आपका साथी