जालसाजी मामले में नोटिस तामील कराने अमरोहा पहुंची दिल्ली पुलिस, पढ़ें क्‍या है पूरा मामला

Murderous assault-forgery case आरोपित जमानत पर जेल से बाहर है। दो महीना पहले दिल्ली पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया था। जिसमें तीन अमरोहा के रहने वाले हैं। उनसे पास से पुलिस को बड़ी संख्या में फर्जी आइडी मिली थीं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:52 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:52 AM (IST)
जालसाजी मामले में नोटिस तामील कराने अमरोहा पहुंची दिल्ली पुलिस, पढ़ें क्‍या है पूरा मामला
दो महीना पहले अमरोहा के युवकों से पकड़ी गई थीं फर्जी आइडी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Murderous assault-forgery case : अमरोहा में जानलेवा हमला व जालसाजी के मामले में नोटिस तामील कराने दिल्ली पुलिस अमरोहा पहुंची। आरोपित जमानत पर जेल से बाहर है। दो महीना पहले दिल्ली पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया था। जिसमें तीन अमरोहा के रहने वाले हैं। उनसे पास से पुलिस को बड़ी संख्या में फर्जी आइडी मिली थी।

दिल्ली के बुराडी थाने के हेड कांस्टेबिल सचिन कुमार व सिपाही असीम दनकर अमरोहा नगर कोतवाली पहुंचे थे। यहां आमद कराने के बाद वह नगर के मुहल्ला कटकुई निवासी नावेद के घर पहुंचे तथा जानलेवा हमला तथा जालजासी के एक मुकदमे के संबंध में नोटिस तामील कराया। नगर कोतवाली में सचिन कुमार ने बताया कि दो महीना पहले नावेद के साथ अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी नसीम, दिल्ली निवासी अमित मेहरा व एक अन्य साथी ने बुराड़ी क्षेत्र में रहने वाले युवक को विवाद के दौरान चाकू मार दिया था। उनके फ्लैट पर छापा मारा तो बड़ा मामला प्रकाश में आया था। उन्होंने बताया कि चारों लोगों के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र तथा बैंक खातों की पासबुक मिली थीं। एक-एक व्यक्ति के नाम पर गलत एड्रेस से सभी प्रमाण पत्र बनाए थे। सचिन कुमार ने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व जालसाजी के अलग-अलग दो मुकदमे बुराडी थाने में दर्ज कराए गए थे। फिलहाल चारों जमानत पर जेल से बाहर हैं। नावेद के घर नोटिस तामील कराने यहां आए थे। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कोतवाली में आमद कराई है।

यह भी पढ़ें :-

Aaj ka Rashifal 29 November 2021 : आज इन राश‍ियों के लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य नहीं रहेगा ठीक, पढ़ें आज का राश‍िफल

UP Assembly Election 2022 का रामपुर से टिकट पाने के लिए सीतापुर जेल तक दौड़ लगा रहे सपा नेता

BSNL News : बिजली गुल होने पर गांव में नहीं गायब होंगे मोबाइल के सिग्नल, भेजे जा रहे पावर बैंक 

chat bot
आपका साथी