दहेज उत्पीड़न में फंसा दिल्ली का परिवार, पांच पर मुकदमा दर्ज, आरोप‍ितों की तलाश में पुलिस

दहेज उत्पीड़न के आरोप में दिल्ली का परिवार फंस गया है। रामपुर की गंज कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:50 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:50 AM (IST)
दहेज उत्पीड़न में फंसा दिल्ली का परिवार, पांच पर मुकदमा दर्ज, आरोप‍ितों की तलाश में पुलिस
पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। दहेज उत्पीड़न के आरोप में दिल्ली का परिवार फंस गया है। रामपुर की गंज कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता गंज कोतवाली क्षेत्र के हबीब एन्क्लेव की रहने वाली सलमा आरा है। उसकी शादी 21 मार्च 2020 को जाकिर नगर नई दिल्ली निवासी मोहम्मद दानिश से हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। दिल्ली में एक फ्लैट भी खरीदकर दिया। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक चला, लेकिन बाद में ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये और फ्लैट पति के नाम करने का दबाव बनाने लगे। उनकी मांग पूरी न होने पर मारपीट करते। आरोप है कि दो अगस्त 2021 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला मायके आ गई। स्वजन को ससुरालियों द्वारा किए उत्पीड़न की जानकारी दी। बाद में गंज कोतवाली में तहरीर दी। गंज कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर पर महिला के पति समत जेठ शब्बन, ननद अफसा, ननदोई वाजिद अली और जेठ सज्जन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी