हर्ष फायरिंग में दुल्हन पक्ष के युवक की मौत, दुल्हे का पिता छर्रे लगने से घायल

सम्भल के देहली गांव निवासी राम बाबू की बेटी स्वाति की बरात सम्भल के बावई गांव से आई थी। रात में द्वारपूजा हो गई थी जबकि जयमाला देर हो गई। इस दौरान अवैध तमंचे से दुल्हा पक्ष का एक युवक फायरिंग करने लगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:39 PM (IST)
हर्ष फायरिंग में दुल्हन पक्ष के युवक की मौत, दुल्हे का पिता छर्रे लगने से घायल
जयमाल के समय ली गई तस्‍वीर में पीली शर्ट में बैठा संतोष। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

सम्भल, जेएनएन। सम्भल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देहली गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन पक्ष के एक युवक की मौत हो गई, जबकि छर्रे लगने से दुल्हे का पिता घायल हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। आनन फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने बरेली निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सम्भल के देहली गांव निवासी राम बाबू की बेटी स्वाति की बरात सम्भल के बावई गांव से आई थी। रात में द्वारपूजा हो गई थी जबकि जयमाला देर हो गई। इस दौरान अवैध तमंचे से दुल्हा पक्ष का एक युवक फायरिंग करने लगा। अचानक गोली दुल्हन के रिश्ते के भाई संतोष निवासी देहली को लग गई और वह लहुलूहान होकर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि गोली के छर्रे से दुल्हे का पिता श्रीपाल घायल हो गया। घटना से वहां अफरा तफरी जैसा माहौल हो गया। सोमवार को तड़के इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में श्रीपाल के बयान दर्ज किए गए। जबकि  संतोष के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने संतोष के पिता सुधीर की तहरीर पर अमन निवासी भिटौरा, थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली विकास सक्सेेना ने बताया कि मौके से आरोपित भाग निकला है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल श्रीपाल की हालत सही है। इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी