मुरादाबाद में स्मैक बेचने के विरोध पर युवक पर जानलेवा हमला, अस्‍पताल में कराया भर्ती

मझोला थानाक्षेत्र में स्मैक बेचने का विरोध करने पर चार लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:47 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:47 AM (IST)
मुरादाबाद में स्मैक बेचने के विरोध पर युवक पर जानलेवा हमला, अस्‍पताल में कराया भर्ती
आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में स्मैक बेचने का विरोध करने पर चार लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर का है। यहां रहने वाले सरफराज ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले कुछ लोग स्मैक बेचने का धंधा करते हैं। उसने इसका विरोध किया था। इसी से नाराज होकर इस्तिखार, अरबाज, अयाज और अरमान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन में चाकू लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी