Dainik Jagran Sanskarshala : संस्कारशाला के तहत समझाया स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों का महत्व

Dainik Jagran Sanskarshala साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज में जागरण संस्कारशाला के तहत हम तो चले घूमने कहानी पढ़कर सुनाई गई। प्रधानाचार्या अर्चना साहू ने दैनिक जागरण में 15 सितंबर के अंक में प्रकाशित हम तो चले घूमने कहानी से संबंधित सवाल भी पूछे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 02:43 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 02:43 PM (IST)
Dainik Jagran Sanskarshala : संस्कारशाला के तहत समझाया स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों का महत्व
दैनिक जागरण में 15 सितंबर के अंक में प्रकाशित हम तो चले घूमने कहानी से संबंधित सवाल भी पूछे।

मुरादाबाद, जेएनएन। Dainik Jagran Sanskarshala : साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज में जागरण संस्कारशाला के तहत हम तो चले घूमने कहानी पढ़कर सुनाई गई। प्रधानाचार्या अर्चना साहू ने दैनिक जागरण में 15 सितंबर के अंक में प्रकाशित हम तो चले घूमने कहानी से संबंधित सवाल भी पूछे। जिसके जवाब छात्राओं ने सही जवाब दिए। कोरोना के कारण सब घर में बंद रहकर तंग आ चुके थे। पापा का आफिस बंद, अध्यापिका मम्मी और मीता का स्कूल बंद। सब कुछ बंद रहने पर मीता के मन में कई सवाल उठ रहे थे।

उनके सवालों पर मम्मी ने मजाक में कहा कि हां तू है न, बना देना बड़ा सा घर जादू की छड़ी ले आना। जिससे छोटा करके अपने अपने बस्ते में सूरज व चांद को छिपा लेना। कोरोना काल में बंद रहते हुए बच्चों ने भी बहुत कुछ सीखा। देश की धरोहर के बारे में जाना। कहानी के बारे में प्रधानाचार्या अर्चना साहू ने विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण समाचार पत्र ही नहीं बल्कि सात सराेकारों के जरिए समाज को दिशा दे रहा है। इन सरोकारों में संस्कारशाला भी एक हिस्सा है। संस्कारशाला के माध्यम से हमें अच्छी सीख मिलती है। जिसे गौर से छात्राओं ने सुना। प्राचार्या के बाद सोनिया चौधरी ने जागरण में प्रकाशित कहानी पढ़कर सुनाई। इस मौके पर स्कूल के निदेशक सुशील साहू, सिम्मी कंसल, प्रीति खन्ना, अंजना अग्रवाल, मिनी बजाज, मयूरी, पूजा भटनागर समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी