पत्‍नी ने कहा-कब तक पुलिस से भागते रहोगे, ये सुनते ही बदमाश भूप सिंह ने मार दी गोली

खाद विक्रेता से लूट और हत्‍या के बाद बदमाश भूप सिंह और भी मनमानी पर उतर आया था। उसने पत्‍नी को भी गोली मारकर घायल कर दिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 02:38 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 02:38 PM (IST)
पत्‍नी ने कहा-कब तक पुलिस से भागते रहोगे, ये सुनते ही बदमाश भूप सिंह ने मार दी गोली
पत्‍नी ने कहा-कब तक पुलिस से भागते रहोगे, ये सुनते ही बदमाश भूप सिंह ने मार दी गोली

सम्‍भल, जेएनएन। चन्दौसी में  खाद विक्रेता से लूट के बाद उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद से ही भूप सिंह  घर से गायब चल रहा था। पुलिस से बचकर शनिवार को सुबह लगभग चार बजे ससुराल में पहुंचा और पत्नी से खाना मांगा तो उसने कोर्ट में पेश होने की सलाह दी। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई और फिर उसने पत्नी को गोली मार दी।

 शनिवार को सुबह ससुराल में पहुंचने के बाद उसने पत्नी से खाना देने की बात कही। पत्नी गीता ने कहा उससे कहा कि कब तक पुलिस से भागते रहोगे अब कोर्ट में हाजिर हो जाओ। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद के बाद भूप सिंह ने पत्नी को गोली मार दी। पत्नी को मरा समझकर खुद भी गोली मार ली, लेकिन गनीमत रही कि वह बच गई। इस दौरान तीन फायर हुए।

गोली लगने के बाद छत से नीचे आ गई थी गीता

लगभग पांच बजे पत्नी गीता को गोली मार दी थी। पहली गोली मारने के बाद आरोपित ने दूसरा कारतूस तमंचे में भर लिया। फिर से फायर किया, लेकिन तब तक गीता जीने से होते हुए नीचे आ गई। नीचे आने के बाद उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। अब उसे भी लगा कि लोग उसे पकड़ लेंगे, इसलिए उसने कमरे में जाकर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने मौके से एक तमंचा व तीन खोके बरामद किए हैं। 

chat bot
आपका साथी