सीएम बोले-गोकुशी बंदा करा दी है, अगले ही द‍िन मुरादाबाद में पुलिस चौकी के पीछे म‍िले गोवंश के अवशेष

Cow Smuggling in Moradabad भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से इलाके में गोकुशी की जा रही है। इससे शहर का माहौल बिगड़ सकता है। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी इसी स्थान पर गोवंश अवशेष मिले थे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:41 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:41 AM (IST)
सीएम बोले-गोकुशी बंदा करा दी है, अगले ही द‍िन मुरादाबाद में पुलिस चौकी के पीछे म‍िले गोवंश के अवशेष
15 दिन में दूसरी बार गोवंश मिलने पर किया हंगामा

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Cow Smuggling in Moradabad : मुरादाबाद के मंडी समिति पुलिस चौकी के पीछे मैदान में गोवंश अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं थे। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं के साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसराें के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द आरोपितों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

मझोला थाना क्षेत्र के मंडी समिति के पीछे खाली मैदान में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान समिति के गेट पर बैठकर पदाधिकारी पुलिस चौकी को निलंबित करने की मांग करने लगे। प्रदर्शन होने की सूचना पर एसपी सिटी अमित कुमार आनंद के साथ ही सीओ सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे। इस दौरान अफसरों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अफसरों के आश्वासन पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी मान गए। इस दौरान भाजपा नेता दिनेश सिसोदिया ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से इलाके में गोकुशी की जा रही है। इन घटनाओं से शहर का माहौल बिगड़ सकता है। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी इसी स्थान पर गोवंश अवशेष मिले थे। उस दौरान भी पुलिस ने कहा था कि जल्द आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे, लेकिन अभी तक आरोपित नहीं गिरफ्तार हुए। मझोला थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में नवनीत शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। तीन लोगों पर शक जताया गया है। जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी