COVID Sunday Lockdown in Moradabad : शहर हो रहा सैनिटाइज, अधिकारी कर रहे न‍िगरानी

आज लाकडाउन होने पर बाजार को विशेष रूप से सैनिटाइज व सफाई व्यवस्था की गई है। इसको लेकर स्थाई व आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का रविवार को अवकाश निरस्त कर दिया गया। यह अवकाश अन्य दिनों में समायोजित किया जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:58 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:58 PM (IST)
COVID Sunday Lockdown in Moradabad : शहर हो रहा सैनिटाइज, अधिकारी कर रहे न‍िगरानी
सुबह से ही टीमें शहर में सैन‍िटाइजेशन का काम कर रहीं हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। आज सम्पूर्ण लाकडाउन होने पर बाजार को विशेष रूप से सैनिटाइज व सफाई व्यवस्था की की गई है। इसको लेकर स्थाई व आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का रविवार को अवकाश निरस्त कर दिया गया। यह अवकाश अन्य दिनों में समायोजित किया जाएगा। सुबह से ही टीमें शहर में सैन‍िटाइजेशन का काम कर रहीं हैं। 

शासन के आदेश पर रविवार को लॉकडाउन है। इस दिन पूरे बाजार को सैनिटाइज व सफाई करने को विशेष अभियान चलाने के आदेश मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ ने दिए थे। इसे लेकर नगर आयुक्त संजय चौहान ने रविवार को लॉकडाउन में सैनिटाइज व सफाई कराने को नोडल अधिकारी नामित कर दिए थे। इसके बाद सुबह से ही टीमें जुट गईं। अफसर, जेई, सफाई निरीक्षक समेत अन्य जिम्मेदार कर्मचारी भी एक्टिव रहे। एंटीलार्वा व फागिंग भी कराई जा रही है। गुलाबबाड़ी गोदाम प्रभारी, बगला गांव व मानसरोवर गोदाम प्रभारी की पूरी जिम्मेदारी संसाधन मुहैया कराने की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि नोडल अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ रविवार को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी