Corona vaccination in Moradabad : तीन इलाकों में क्लस्टर का ट्रायल सफल, वैक्सीनेशन का आंकड़ा डबल

Corona vaccination in Moradabad स्वास्थ्य विभाग का क्लस्टर ट्रायल खूब सफल रहा। एक दिन में वैक्सीनेशन का आंकड़ा डबल से ज्यादा हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने डिलारी बिलारी और ठाकुरद्वारा के 25 गांवों में क्लस्टर के तहत वैक्सीनेशन कराया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:09 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:09 AM (IST)
Corona vaccination in Moradabad : तीन इलाकों में क्लस्टर का ट्रायल सफल, वैक्सीनेशन का आंकड़ा डबल
केंद्रों पर युवा और अधेड़ को 5091 को टीका लगाया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग का क्लस्टर ट्रायल खूब सफल रहा। एक दिन में वैक्सीनेशन का आंकड़ा डबल से ज्यादा हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने डिलारी, बिलारी और ठाकुरद्वारा के 25 गांवों में क्लस्टर के तहत वैक्सीनेशन कराया था। इसमें 3444 युवा, 1403 अधेड़ ने टीका लगवाया। कुल 4847 को टीका लगाया जा सका। वहीं जिले के अन्य केंद्रों पर युवा और अधेड़ को 5091 को टीका लगाया गया।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीकाकरण के आंकड़े देखकर गदगद हैं। क्लस्टर अभियान की 25 गांव की सफलता का आलम ये है कि एक ही दिन में टीकाकरण का आंकड़ा डबल से ज्यादा होने की वजह से टीमों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। सोमवार को कलस्‍टर के तहत 25 गांव में ट्रायल वैक्सीनेशन कराया गया था। इसमें बेहतर रिजल्ट मिले हैं। क्लस्टर और सामान्य केंद्रों के आंकड़े मिलाकर कुल 9938 का वैक्सीनेशन हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए क्लस्टर अभियान शुरू कर दिया है। जिले के डिलारी, बिलारी और ठाकुरद्वारा के 91 गांव को 12 कलस्टर में बांटा गया है। एक क्लस्टर में सभी कार्यकर्ता काम पूरा करने के बाद आगे का काम पूरा करेंगे। एक गांव पूरा होने के बाद दूसरे गांव में जाएंगे। 30 जून तक 12 कलस्टर को पूरा करना है। सोमवार को क्लस्टर के पहले दिन 4847 को टीका लगाया जा सका। सामान्य में 5091 को टीका लगाया गया।

तारीख,                 18 प्लस,               45 प्लस,                 कुल,

15 जून 2021,       3370,                  1911,                     5280,

16 जून 2021,        3300,                 1711,                      5011,

17 जून 2021,         3284,                1831,                      5115,

18 जून 2021,          3323,               1744,                       5067,

19 जून 2021,           3899,               1511,                      5410,

21 जून, 2021,           3555,              1536,                      5091,

21 जून क्लस्टर,         3444,               1403,                     4847,

अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिए टीमें कार्य कर रही हैं। क्लस्टर के तहत बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। 30 जून तक क्लस्टर के तहत टीकाकरण कराया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

chat bot
आपका साथी