Corona Vaccination in Moradabad : ज‍िले में साढ़े 16 लाख लोग लगवा चुके कोरोना का पहला टीका

Corona Vaccination in Moradabad प्रथम डोज में आंकड़ा साढ़े 16 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि कुल टीकाकरण 2266612 का हो चुका है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी निरंतर लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें फायदे भी बता रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 12:32 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 12:32 PM (IST)
Corona Vaccination in Moradabad : ज‍िले में साढ़े 16 लाख लोग लगवा चुके कोरोना का पहला टीका
2266612 को अब तक लग चुकी है वैक्सीन।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Corona Vaccination in Moradabad : जिले में प्रथम डोज का आंकड़ा बेहतर हो रहा है। प्रतिदिन टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ने की वजह से प्रथम डोज में आंकड़ा साढ़े 16 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि कुल टीकाकरण 2266612 का हो चुका है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी निरंतर लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें फायदे भी बता रहे हैं।

शुक्रवार शाम तक 34716 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक जिले में प्रथम और सेकेंड डोज मिलाकर 2266612 का टीकाकरण हो चुका है। प्रथम डोज में हम दूसरे जनपदों से पिछड़ रहे थे। लेकिन, अब स्थिति में सुधार हो रहा है। अब तक 1642205 लोगों को प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। हालात यही रहे तो जल्द ही हम सभी को प्रथम डोज लगा पाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। लोगों को बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता खत्म करने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। इसलिए केंद्रों पर जाकर टीका लगवाएं।

ब्लाक,              प्रथम डोज,                सेकेंड डाेज,

भोजपुर,            150761,                  46914,

बिलारी,              139076,                 50851,

डिलारी,             145808,                   62680,

कांठ,                 141540,                  46926,

कुंदरकी,             157337,                  37872,

मूंढापांडे,             131164,                  26496,

ताजपुर,              133742,                 43038,

ठाकुरद्वारा,          147714,                 67479,

मुरादाबाद शहर,      495063,                242151,

प्रथम डोज लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमण की गंभीरता को कम करने के लिए टीका लगवाना जरूरी है। जिन्होंने प्रथम डोज नहीं लगवाई है। वह समय से केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाएं।

डाॅ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।

chat bot
आपका साथी