Corona Third Wave : मुरादाबाद में तीसरी लहर के डर से टीकाकरण केंद्रों पर बढ़ी लोगों की संख्‍या

कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। तीसरी लहर की आशंका के चलते पिछले चार दिनों में टीका केंद्रों पर अधेड़ की संख्या बढ़ी है। युवाओं का उल्लास तो कम हुआ है लेकिन देहात के केंद्रों पर 45 प्लस में भीड़ जुट रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:57 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:57 AM (IST)
Corona Third Wave : मुरादाबाद में तीसरी लहर के डर से टीकाकरण केंद्रों पर बढ़ी लोगों की संख्‍या
देहात में सबसे अधिक पहुंच रहे अधेड़, किया जा रहा प्रचार।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। तीसरी लहर की आशंका के चलते पिछले चार दिनों में टीका केंद्रों पर अधेड़ की संख्या बढ़ी है। युवाओं का उल्लास तो कम हुआ है लेकिन, देहात के केंद्रों पर 45 प्लस में भीड़ जुट रही है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी इस ओर पूरी ताकत लगाए हुए हैं।

27 जुलाई में 9472 और 26 जुलाई में 8836 अधेड़ केंद्रों पर पहुंचे थे। जिले में टीकाकरण बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने क्लस्टर एक्टिविटी के साथ ही विशेष केंद्र भी लगवाए हैं। इसके तहत गांवों में चौपाल के माध्यम से भी लोगों को वैक्सीनेशन के फायदे बताए जा रहे हैं। शहर के 70 वार्ड और जिले के 584 गांव में प्रतिदिन टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी प्रचार कर रहे हैं। इसमें गांव के जिम्मेदार लोगों को भी शामिल किया जा रहा है। जिससे उन्हें ये मालूम हो कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसको लेकर कोई दुश्वारी नहीं है। डिलारी, बिलारी और ठाकुरद्वारा में क्लस्टर के तहत टीकाकरण बढ़ाया जा रहा है। गांव में हर दिन मुनादी के बाद अधेड़ की संख्या बढ़ जाती है।

तारीख,          युवा,               अधेड़,

27 जुलाई,      2955,             8836,

26 जुलाई,       2906,            9472,

24 जुलाई,       1891,              2266,

23 जुलाई,       2696,               8912,

20 जुलाई,         3775,              1934,

19 जुलाई,          3141,             2245,

17 जुलाई,          2544,              1635,

16 जुलाई,           3195,                2418,

एक नजर में टीकाकरण

तारीख,                             टीका,

27 जुलाई 2021,             11,791,

26 जुलाई 2021,              12,378,

24 जुलाई 2021,               4157,

23 जुलाई 2021,              11,608,

22 जुलाई 2021,               10,661

21 जुलाई 2021,                6486,

20 जुलाई 2021,                5709,

19 जुलाई 2021,                5386,

17 जुलाई 2021,                4179,

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के चलते तैयारियां की जा रहीं हैं। इन दिनों केंद्रों पर 45 प्लस से अधिक के लोगों की संख्या पिछले चार दिनों से बढ़ी है। गांवों में भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

chat bot
आपका साथी