मुरादाबाद के अगवानपुर में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, नगर पंचायत ने कराया सैनिटाइजेशन

ज‍िले के अगवानपुर मेंं नगर में कोराना के बढ़ते मामलों को लेकर नगर पंचायत द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया है। साथ ही लोगों से बिना मास्क लगाएं घरों से न निकलने की अपील की गई। सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:05 AM (IST)
मुरादाबाद के अगवानपुर में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, नगर पंचायत ने कराया सैनिटाइजेशन
बिना मास्क लगाएं घरों से न निकलने की अपील की गई।

मुरादाबाद। ज‍िले के अगवानपुर मेंं नगर में कोराना के बढ़ते मामलों को लेकर नगर पंचायत द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया है। साथ ही लोगों से बिना मास्क लगाएं घरों से न निकलने की अपील की गई।

नगर पंचायत अगवानपुर में इस वक्त 19 लोग कोराना संक्रमित हैं। एक की मौत हो चुकी है। नगर में बढ़ते मामलों को लेकर नगर पंचायत द्वारा नगर में अभियान चला कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि नगर में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संक्रमण के रोकथाम के उद्देश्य से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी