मुरादाबाद में घर के सामने पशु बांधने को लेकर विवाद, फायरिंग, पांच पर मुकदमा दर्ज

मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मकान के सामने पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में पिता पुत्र घायल हो गए। आरोप है क‍ि इसी दौरान तमंचे से फायरिंंग की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 08:03 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 08:03 AM (IST)
मुरादाबाद में घर के सामने पशु बांधने को लेकर विवाद, फायरिंग, पांच पर मुकदमा दर्ज
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के सामने बांधा था कुर्बानी का जानवर।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मकान के सामने पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में पिता पुत्र घायल हो गए। आरोप है क‍ि इसी दौरान तमंचे से फायरिंंग की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता- पुत्र का मेडिकल कराने के बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा करने की कार्रवाई की।

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मुफ्ती टोला निवासी जफर अली और फैसल के मकान आसपास हैं। जफर अली सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं, जबकि बेटे कामरान एमआर के पद पर कार्यरत हैं। बकरीद के त्योहार पर बुधवार को कुर्बानी के लिए पशु लाए थे। जफर अली ने कुर्बानी कर दी थी, जबकि फैसल कुर्बानी की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने पशु को जफर के आवास के सामने बांध दिया। दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जफर ने आरोप लगाया है कि फैसल ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। आरोप है कि जफर अली और कामरान पर हमला कर दिया। जिसमें पिता पुत्र घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई है। सीओ ने बताया कि फैसल समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

खुलेआम कुर्बानी पर व‍िवाद : ज‍िले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव में बड़े जानवरों की कुर्बानी करने की कोई जगह नही है। सुबह के समय सरकारी स्कूल के पास कुछ लोग बड़े जानवर की खुले में कुर्बानी कर रहे थे। इस बात का एतराज दूसरे समुदाय के लोगों ने किया। दूसरे पक्ष के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खुले में कुर्बानी कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर सीओ हाईवे भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता कर लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस इस मामले में मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी