मुुुुुुुुुरादाबाद में अस्थायी जेल से बंदियों के भागने का सिलसिला जारी, जानिए क्‍या है मामला

बंदी रक्षकों की तादाद कम लगातार बढ़ रही कैदियों की तादाद। दिल्ली रोड स्थित अस्थायी जेल से पहले भी भाग चुका है एक कैदी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:37 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:37 PM (IST)
मुुुुुुुुुरादाबाद में अस्थायी जेल से बंदियों के भागने का सिलसिला जारी, जानिए क्‍या है मामला
मुुुुुुुुुरादाबाद में अस्थायी जेल से बंदियों के भागने का सिलसिला जारी, जानिए क्‍या है मामला

मुरादाबाद।  जिला प्रशासन ने दिल्ली रोड स्थित जिस स्कूल को अस्थायी जेल से बंदियों के भागने की कोशिश लगातार जारी हैं। इस पर लगाम नहीं लग पा रहा है। पिछले दिनों फरार होने की कोशिश में जुटे एक कैदी को रोकने के लिए मझोला पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी। कोरोना काल में अस्थायी जेल से फरार होने की कोशिश की यह तीसरी घटना हुई।

दिल्ली रोड स्थित अस्थायी जेल माडर्न पब्लिक स्कूल पर तैनात उपनिरीक्षक सुधीर कुमार ने मझोला थाने में तहरीर दी। बताया कि धोखाधड़ी के आरोप में वहां निरुद्ध अर्जुन उर्फ पवन सैनी ने भागने की कोशिश की। वह मझोला थाना क्षेत्र के बड़ा मंदिर के समीप रहने वाला था और दूसरी मंजिल पर कैद था। वह जिस कमरे में बंद था, उसकी खिड़की टूटी है। अर्जुन खिड़की से ताड़ के पेड़ के सहारे जेल से निकल कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं रुका तो कांस्टेबल विपिन कुमार ने राइफल से हवाई फायर किया। गोली की आवाज पर अर्जुन रुक गया। उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित अर्जुन के खिलाफ जेल से भागने के आरोप में अभियोग दर्ज कर लिया। सीओ सिविल लाइन दीपक भूकर ने बताया जेल के मानक अस्थायी जेल पूरी नहीं करती। चहारदीवारी भी छोटी है। फिलहाल 188 पुरुष व दो महिला कैदी यहां बंद हैं। पुलिस के कंधे पर सिर्फ जेल की बाहरी सुरक्षा है। अस्थायी जेल में बंदी रक्षकों की संख्या जरूरत के हिसाब से कम है।

पहले भी भाग चुका है कैदी

दिल्ली रोड स्थित अस्थायी जेल से विचाराधीन बंदी सुरेंद्र 24 जून को सुबह फरार हो गया था। डबल फाटक कटघर के रहने वाले सुरेंद्र को मझोला पुलिस ने फरार कैदी को सीतापुर से गिरफ्तार किया था। 

chat bot
आपका साथी