मुरादाबाद के इस पूरे शहर काे शहर कंटेनमेंट जाेन किया घोषित, जानिए कितने मिले एक्टिव केस

औद्योगिक नगरी गजराैला में कोरोना संक्रमित लोगों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शहर में 500 से अधिक कोरोना के एक्टिव केस होने पर पूरे शहर को कंटेनमेंट घोषित कर दिया है। जिसकी वजह से पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए बस्ती मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:15 PM (IST)
मुरादाबाद के इस पूरे शहर काे शहर कंटेनमेंट जाेन किया घोषित, जानिए कितने मिले एक्टिव केस
मुरादाबाद के इस पूरे शहर काे शहर कंटेनमेंट जाेन किया घोषित, जानिए कितने मिले एक्टिव केस

मुरादाबाद, जेएनएन। औद्योगिक नगरी में कोरोना संक्रमित लोगों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शहर में 500 से अधिक कोरोना के एक्टिव केस होने पर पूरे शहर को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है। जिसकी वजह से पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए बस्ती मार्ग पर बैरियर लगाकर पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया है। वहीं सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाकर चालान काटे गए।

एक-एक करते हुए शहर के मुहल्ले कोरोना संक्रमित लोगों से घिरते जा रहे हैं। यहां पर कई फैक्ट्रियों की कालोनी में कोरोना पॉजिटिव लोग होम आइसोलेट हैं। यही वजह है कि शहर में सिर्फ दूध, फल, सब्जी व दवा की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। परचून की दुकान तक बंद हैं। वर्तमान में लगभग 520 कोरोना के केस एक्टिव हैं। वहीं ड़ेढ़ सौ से अधिक लोगों की रोजाना जांचें हो रही हैं। जिसकी वजह से आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

बढ़ते ग्राफ के बाद पुलिस द्वारा भी सख्ती दिखाई जा रही है। गली-मुहल्लों में घुमकर कंटेनमेंट जोनों का जायजा लेते हुए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए भी कहा जा रहा है। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित निकलने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को भी 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

इसके बाद भी लोग घरों के बाहर निकलने से नहीं मान रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि बस्ती मार्ग पर बैरियर लगाकर आवागमन बंद करवा दिया गया है। बंदी का नियम तोड़ने वालों के खिलाफ रोजाना चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई भी चल रही है।

chat bot
आपका साथी