कांग्रेस सूचना के अधिकार को बनाएगा हथियार, चलाएगी अभियान

शनिवार को कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुगीस जिलानी ने कहा की अब कांग्रेस सूचना के अधिकार कानून को हथियार बनाएगी। आम जनता को सशक्त करेगी और सरकारी संस्थाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करेगी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 05:29 PM (IST)
कांग्रेस सूचना के अधिकार को बनाएगा हथियार, चलाएगी अभियान
आम जनता को सशक्त करेगी और सरकारी संस्थाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करेगी।

 मुरादाबाद, जेएनएन। शनिवार को कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुगीस जिलानी ने कहा की अब कांग्रेस सूचना के अधिकार कानून को हथियार बनाएगी। आम जनता को सशक्त करेगी और सरकारी संस्थाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। जल्दी ही सूचना का अधिकार विभाग की ओर से अभियान चलाकर भ्रष्टाचारियों के खिल कार्रवाई कराई जाएगी। वह कांग्रेस के नेता हाजी सगीर सईद आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। मुख्य रूप से पंडित नितिन शर्मा, मोहम्मद रेहान, अरविंद रस्तोगी, मोहम्मद सलीम, जमाल नासिर, शाकिर अली, कपिल सक्सेना, जहीर आलम और पंडित गजेंद्र सारस्वत सहित अन्य लोग मौजूद हैं।

कांग्रेस जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी

 शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुंबर ने गंज गुरहट्टी स्थित जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक कर संभावित प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों से ब्लॉक बार जिला पंचायत सदस्यों का पैनल लिया गया है। उन्होंने सभी 39 सीटों पर प्रत्याशी लड़ाए जाने का संकल्प दोहराया। होली के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित किए जाने की बात कही। बैठक में डॉ. राजेश सिंह, विजयराज सैनी, केशव शर्मा, मुहम्मद अयाज, अतीक अहमद, नरेंद्रपाल सिंह, जाकिर हुसैन, गुलाब सिंह यादव, जुनैद चौधरी,परम सिंह सैनी, राम सरूप जाटव, आबिद नबी एवं कार्यालय प्रभारी अतुल शर्मा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी