मुरादाबाद में कांग्रेसियों को सिखाए गए भाजपा के तार्किक विरोध के गुर, इंटरनेट मीडिया पर जवाब देने के बारे में भी बताया

Congress Training Camp in Moradabad शनिवार को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में 27- मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट के कांग्रेसियों को भाजपा के दुष्प्रचारों के तार्किक विरोध के गुर सिखाए। इंटरनेट मीडिया पर भाजपा की मानसिकता रखने वाले लोगों का जवाब देने का तरीका बताया गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:45 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:45 PM (IST)
मुरादाबाद में कांग्रेसियों को सिखाए गए भाजपा के तार्किक विरोध के गुर, इंटरनेट मीडिया पर जवाब देने के बारे में भी बताया
बूथ प्रबंधन के बारे में विस्तार से दीं गईं जानकारियां

मुरादाबाद, जेएनएन। Congress Training Camp in Moradabad : शनिवार को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में 27- मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट के कांग्रेसियों को भाजपा के दुष्प्रचारों के तार्किक विरोध के गुर सिखाए। इंटरनेट मीडिया पर भाजपा की मानसिकता रखने वाले लोगों का जवाब देने का तरीका बताया गया। इसके अलावा बूथ प्रबंधन की बारीकियों को भी एक्सपर्ट ने समझाया। शिविर का आयोजन मिशन कंपाउंड, पीलीकोठी के पास सभागार में हुआ। यहां पार्टी के प्रशिक्षिकों की एक टीम अपने संसाधनों के साथ आई थी।

ध्वजारोहण के बाद प्रशिक्षक मेराज, माजिन हुसैन, हरीश गंगवार,अंशु अवस्थी व प्रोफेसर यशपाल सिंह ने भाजपा के दुष्प्रचार से प्रभावी ढंग से निपटने के तौर तरीकों को नेताओं के साथ साझा किया। कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपाइयों के झूठे प्रचार की किस प्रकार तर्कपूर्ण तरीकों से काट करनी है। प्रशिक्षकों ने बताया कि भाजपा इंटरनेट मीडिया पर सबसे अधिक दुष्प्रचार करती है। इसलिए हमें मजबूती के साथ इंटरनेट के माध्यम से ही उन्हें जवाब भी देना है।

जवाब देते समय शालीनता दिखानी है। इसके अलावा इंटरनेट के माध्यम से लोगों कांग्रेस सरकारों में हुए कामों की जानकारी देनी है। देर शाम तक चले इस ट्रेनिंग कैम्प में प्रभारी अरशद गुड्डू, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष मेहरोत्रा, देशराज शर्मा, अनूप दुबे, प्रवक्ता सुधीर पाठक, राहत खान, आनंद मोहन गुप्ता, अजय सारस्वत सोनी, शकील चौधरी, फईम मिर्जा, सतीश दिवाकर, मुकेश मिश्र,गौरव त्रिवेद,नासिर सलमानी, सुहाना फातिमा,नेम सिंह,अनुराग शर्मा समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

मुरादाबाद के साईं अस्पताल में कम्प्यूटर नेविगेशन से घुटना प्रत्यारोपित : भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित जीवनशैली, जंक फूड खानपान से हड्डियों की समस्याएं बढ़ रहीं हैं। इस वजह से लोगों के घुटने जवाब देने लगे हैं। साईं अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. अंकुर गोयल ने सफलतापूर्वक गजरौला के गांव खादगुजर की रहने वाली 60 वर्षीय महिला प्रीतम कौर आधुनिक तकनीक के माध्यम से घुटना प्रत्यारोपण किया। कंप्यूटर नेविगेशन तकनीक से रिप्लेसमेंट हुआ।

प्रीतम कौर ने बताया कि पिछले कई साल से वह चलने फिरने उठने बैठने में बहुत तकलीफ महसूस करती थी। उपचार के लिए उन्होंने आयुर्वेद से लेकर कई पद्धतियों में इलाज कराया। लेकिन, उन्हें आराम नहीं मिला। इसके बाद वह साईं अस्पताल के डायरेक्टर एवं आर्थोपैडिक सर्जन अंकुर गोयल से मिलीं। उन्होंने आधुनिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने घुटना रिपलेसमेंट हुआ और में अब पहले की ही तरह चल पा रहीं हूं।

chat bot
आपका साथी