कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले-भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल Moradabad News

कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में अकेले दम पर मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी प्रदेश भर में अभियान चल रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 07:02 AM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 07:02 AM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले-भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल  Moradabad News
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले-भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि किसान परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार आंखें मूंदकर दुराचारियों को बचाने में लगी है। 

 किसान जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गांव पीपलसाना में कांग्रेस नेता इफ्तिखार अंसारी के आवास पर किसानों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि भाजपा सरकार धर्म के आधार पर कानून लाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। प्रदेश में अराजकता फैली हुई है। चीनी मिलों पर किसानों का हजारों करोड़ों रुपये का बकाया है। बिजली विभाग किसानों को बिजली के बिल बढ़ा-चढ़ाकर भेज रहा हैं। बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं, आलू, दलहन और तिलहन की फसलें बर्बाद हो गई है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार से तीन सालों का हिसाब लेने के लिए सड़क पर उतर कर संघर्ष कर रही है। प्रदेशशाध्यक्ष ने गन्ना किसानों का बकाया दिलाने की मांग को लेकर तीन मार्च को तहसील का घेराव करने की घोषणा की। उन्होंने लावारिस सड़कों और खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे गाय बछड़ों के लिए पशुशाला खुलवाने की मांग को लेकर छह मार्च को गाय और बछड़ों को साथ लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की घोषणा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष हाजी रिजवान कुरैशी, असलम खुर्शीद, फईम चौधरी, शराफत अंसारी, हाजी अशफाक खां, हाजी जाकिर हुसैन, मुशाहिद, पंकज मलिक, अली, युसूफ, ओम वीर सिंह यादव आदि थे। 

कांग्रेस पिछड़ों के साथ

भोजपुर : किसान जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गांव गौधी, लालुवाला, पीपलसाना और भोजपुर में किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को किसानों, दलितों और पिछड़ों का हितैषी बताया।  दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की हार को जनादेश का सम्मान बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ दिल्ली के विधानसभा चुनावों में उतरी। मतदाताओं का सहयोग नहीं मिलने से पार्टी के प्रत्याशी चुनाव नही जीत सके। पार्टी पूरे दमखम के साथ संगठन को मजबूती देने में जुटी है। सीएए और एनआरसी पर सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने काले कानून के खिलाफ  लोकसभा और राज्य सभा में जमकर विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी धर्म और जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। 

chat bot
आपका साथी