Congress Pratigya Rally : कांग्रेस के रामपुर प्रभारी बोले-मुरादाबाद की रैली तय करेगी उत्तर प्रदेश का भविष्य
Congress Pratigya Rally कांग्रेस नेता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने पर जोर दिया। कहा कि प्रतिज्ञा रैली में रामपुर से 250 बसें और 100 कांरे जाएंगी। रामपुर से कई हजार लोग रैली में शामिल होंगे।
मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और रामपुर के प्रभारी चौधरी असलम मियां ने दो दिसंबर को मुरादाबाद में होने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने पर जोर दिया। कहा कि प्रतिज्ञा रैली में रामपुर से 250 बसें और 100 कांरे जाएंगी। रामपुर से लगभग 15 से 20 हजार लोग रैली में शामिल होंगे।
कहा कि पिछले समय जो कांग्रेस की रैलिया हुईं हैं, उनसे यह संकेत दे दिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है। क्योंकि आमजन को अपना और अपनी आने वाली नस्लों का भविष्य कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाओं से त्रस्त है। जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। ज़िलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा रामपुर से रैली मे 15 से 20 हजार लोग शामिल होंगे। रैली पूरी तरह कामयाब होगी। जनता का मन कांग्रेस की ओर है। प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस महासचिव महिलाओं के लिए विशेष घोषणा करेंगी। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू, शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, मुहम्मद हसन खां, बाबू खां, सुहैल खां, शमसुद्दीन अली, अकरम सुलतान खां, दिव्यांश सिंघल आदि मौजूद रहे।