Congress Pratigya Rally : मंच पर पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, कुछ ही पल में जनसभा को करेंगी संबोधित

Congress Pratigya Rally आज मुरादाबाद में कांग्रेस की प्रत‍िज्ञा रैली का आयोजन होना है। इसमें कांंग्रेस के कई द‍िग्‍गज नेता भी शाम‍िल होंगे। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बताया कि रैली में मुरादाबाद के अलावा सहारनपुर बरेली और मेरठ मंडल से लोग शाम‍िल होंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:36 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 02:52 PM (IST)
Congress Pratigya Rally : मंच पर पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, कुछ ही पल में जनसभा को करेंगी संबोधित
प्रतिज्ञाएं गिनाकर पश्चिमी यूपी के वोटरों को साधेंगी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Congress Pratigya Rally : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा आज बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करने पहुंच चुकी है। उनका हेलीकाप्‍टर सर्किट हाउस के हेलीपैड पर उतर चुका है। वह मंच पर पहुंच चुकी हैं। जनसभा स्‍थल पर लोग उन्‍हें सुनने के ल‍िए पहुंच चुके हैं। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भी आने की संभावना है। समाजवादी पार्टी के गढ़ में कांग्रेस की यह चुनावी रैली पश्चिमी यूपी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। प्रियंका चुनावी वादों के जरिए इस रैली में वोटरों को साधने की कोशिश करेंगी।

कांग्रेस से राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, यूपी के सह प्रभारी धीरज गुर्जर जिले और महानगर की टीम के साथ करीब 15 दिन से रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी आदि कांग्रेस के कई बड़े नेता मुरादाबाद पहुंच गए। तैयारियों में जो कमियां रह गई थीं, उन्हें सही कराया। मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि मुरादाबाद में ही 71 बसें लगाई गईं हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बताया कि प्रतिज्ञा रैली में मुरादाबाद के अलावा सहारनपुर, बरेली और मेरठ मंडल से कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता आ रहे हैं।

ससुराल में प्रियंका का पहला सियासी दौरा : कांग्रेस महासचिव प्रियंका बुद्धि विहार के जिस मैदान में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी वहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ चुके हैं। ढाई लाख वर्ग फुट के इस मैदान में बुधवार देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। प्रियंका अपनी ससुराल मुरादाबाद में पहली बार चुनावी रैली को संबोधित कर वेस्ट यूपी को सियासी संदेश देंगी। गन्‍ने की अधिकता वाले इस इलाके में किसान पहले से ही उनके खास एजेंडे में है। बुंदेलखंड की तरह प्रियंका मुरादाबाद में महिला, युवा व किसानों के लिए बड़ा चुनावी एलान कर सकती हैं। मैदान में उनके आने का समय डेढ़ बजे का है। रैली के लिए यूपी के प्रभारी बनाए गए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य दिग्गज कांग्रेसी आएंगे। कांग्रेस नेता व प्रख्यात शायर इमरान प्रतापगढ़ी का कहना है कि उनके आने के लिए हेलीकाप्टर व सड़क मार्ग से आने की तैयारी की गई है। तैयारियों में सहारनपुर से बेहट से विधायक नरेश सैनी, गाजियाबाद से आए प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा, प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी के अलावा जिले के प्रभारी चौधरी सुखराज सिंह, स्थानीय नेता पूर्व विधायक फूलकुंवर, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, शहर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, रिजवान कुरैशी आदि रहे।

मुरादाबाद से प्रियंका वाड्रा का भावनात्मक रिश्ता है : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि मुरादाबाद की प्रतिज्ञा रैली में गोरखपुर, बनारस, महोबा से भी अधिक भीड़ जुटेगी। मुरादाबाद में उनकी ससुराल है। इसलिए यहां के लोगों से उनका भावनात्मक रिश्ता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब दौर बदलाव का है। गुरुवार को प्रियंका वाड्रा मुरादाबाद आ रहीं हैं और प्रतिज्ञा रैली में किसानों नौजवानों, बेरोजगारों, बुनकरों को संबोधित करेंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। लड़की हूं लड़ सकती हूं के स्लोगन पर कहा कि प्रियंका वाड्रा के 40 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी को लेकर स्लोगन दिया है।

पोस्टरों होर्डिंग्स से नेताओं में चेहरा दिखाने की होड़ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों के बीच पार्टी के नेताओं में पोस्टरों होर्डिंग्स के माध्यम से चेहरा दिखाने की होड़ चल रही है। पोस्टरों होर्डिंग्स से सभा स्थल ढंक दिए जाने से कार्यकर्ता नाखुश हो गए। मशहूर शायर समेत जिला व महानगर अध्यक्षों की फोटो न लगाए जाने से पदाधिकारियों में नाराजगी है। बुधवार को भी सभास्थल पर पिछली बार की तरह पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं था।

chat bot
आपका साथी