कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 26 अक्टूबर को प्रतिज्ञा यात्रा लेकर पहुंचेंगी मुरादाबाद

Priyanka Vadra Visit Moradabad महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को मीटिंग हुई। बैठक में मुरादाबाद प्रभारी व प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह ने मुरादाबाद कांग्रेसजनों और विधान सभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं से वार्ता की।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:40 AM (IST)
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 26 अक्टूबर को प्रतिज्ञा यात्रा लेकर पहुंचेंगी मुरादाबाद
प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत के लिए कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुरादाबाद, जेएनएन। Priyanka Vadra Visit Moradabad : महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को मीटिंग हुई। बैठक में मुरादाबाद प्रभारी व प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह ने मुरादाबाद कांग्रेसजनों और विधान सभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं से वार्ता की। बताया कि राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में 23 अक्टूबर से कांग्रेस पार्टी प्रतिज्ञा यात्रा शुरू हो रही है जो कि मुरादाबाद में 26 अक्टूबर को पहुंचेगी।

प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत के लिए कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी सौंपी गई। महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, आनंद मोहन गुप्ता, असद मौलाई, अनुराग शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, मु. शमी, नरेंद्र सैनी, जईम चौधरी, अशोक कपूर, मु. शादान ,आदिल खान, डा. शकील अहमद, कनिज फातमा, अफसर खान, गौसिया साबिर, सुहाना फात्मा, कबीर अहमद, नावेद मंसूरी, नवाब आसिफ, गुड्डे भाई, गौतम श्रोतिय, मन्नान खां, शरद शर्मा, रईस अहमद, पार्षद नदीम अंसारी, फईम मिर्जा, पार्षद कमर सलीम, पार्षद शकील अंडा, आदि मौजूद रहे।

संदीप जिलाध्यक्ष और ओमपाल बने जिला मंत्री : यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में हुआ। एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष सैयद आसिफ हसन ने अधिवेशन का उद्घाटन कर सभी साथियों से एकजुट रहने की अपील की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय पाल सिंह भंडारी प्रांतीय उपाध्यक्ष, सुनील कुमार शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री शरद कपूर मंडलीय सचिव शामिल हुए। नवीन सिंह बिष्ट चुनाव पर्यवेक्षक रहे। मेजर राजीव ढल, प्रधानाचार्य महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज चुनाव अधिकारी की भूमिका में रहे।

जिला अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष और आडिटर के पद के लिए नामांकन हुआ। कोषाध्यक्ष पद रूप किशोर सैनी और आडिटर पद के लिए जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुरजीत दहिया ने नामांकन कराया अन्य किसी के नामांकन नहीं कराए जाने के कारण तीनों निर्विरोध चुन लिए गए। इसके अलावा जिला अध्यक्ष पद पर संदीप कुमार ने 51 मत प्राप्त कर मनुराज शर्मा को छह वोटों से हराया। ओमपाल सिंह ने जिला मंत्री पद पर धर्मेंद्र कुमार को हराया। मुख्य अतिथि सैयद आसिफ असल में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई गई।

chat bot
आपका साथी