कांग्रेस ने मुरादाबाद के आठों ब्लॉकों के अध्यक्ष बनाए

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पंचायत चुनावों में अब बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद इन नियुक्तियों से जताई है। जिला कांग्रेस कमेटी का गठन हो जाने के बाद से ही पंचायत चुनावों की तैयारी कांग्रेस जोर शोर से कर रही थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:00 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:00 PM (IST)
कांग्रेस ने मुरादाबाद के आठों ब्लॉकों के अध्यक्ष बनाए
जिला कांग्रेस कमेटी की सिफारिश पर हुई नियुक्तियां।

मुरादाबाद, जेएनएन। जिले के आठों ब्लॉकों में प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर द‍िए गए हैं। जिला इकाई द्वारा भेजे गए पैनल में से ही उक्त चयन किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पंचायत चुनावों में अब बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद इन नियुक्तियों से जताई है। जिला कांग्रेस कमेटी का गठन हो जाने के बाद से ही पंचायत चुनावों की तैयारी कांग्रेस जोर शोर से कर रही थी। परंतु ब्लॉक इकाइयों के विधिवत गठित न होने के चलते ये तैयारियां अधूरी सी थीं। जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर ने बाकायदा जिले के पदाधिकारियों को ब्लॉक वार प्रभारी बनाया। स्वयं उनके द्वारा भी पूरे जनपद के कांग्रेसियों से देहात क्षेत्र में जाकर संपर्क साधा गया। प्रवक्ता सुधीर पाठक के मुताबिक ब्लॉकवार नियुक्त प्रभारियों द्वारा तैयार पैनल प्रदेश इकाई को भेज दिए गए हैंं। जिसमें से ब्लॉक भगतपुर टाण्डा में अतीक अहमद, छजलैट में परम सिंह सैनी, डिलारी में हाजी जुबैर हुसैन, ठाकुरद्वारा में शिबते हसन, बिलारी में मुहम्मद अय्याज, कुन्दरकी में दाऊद खान, मूंढापांडे में नरेंद्र पाल सिंह एवं मुरादाबाद सदर में जुबैर चौधरी के नामों प्रदेश हाईकमान ने मोहर लगा दी। जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ने कहा है कि प्रस्तावित पंचायत चुनावों से ठीक पहले हुई ये नियुक्तियां पार्टी के लिये लाभप्रद होंगी। अब पार्टी पंचायत चुनावों मजबूती से लड़ेगी।

chat bot
आपका साथी