मुरादाबाद के कांग्रेस नेता को प्रदेश की कमेटी में मिली जगह, बनाए गए महासचिव, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
कांठ रोड स्थित गौर ग्रेसियस निवासी पुराने कांग्रेसी आलोक कुमार सिंह को प्रदेश कांग्रेस एससीएसटी विभाग में महासचिव नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस एससीएसटी विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद द्वारा जारी प्रदेश इकाई की सूची में तीन महासचिवों में आलोक कुमार सिंह का भी नाम है।
मुरादाबाद, जेएनएन। कांठ रोड स्थित गौर ग्रेसियस निवासी पुराने कांग्रेसी आलोक कुमार सिंह को प्रदेश कांग्रेस एससीएसटी विभाग में महासचिव नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस एससीएसटी विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद द्वारा जारी प्रदेश इकाई की सूची में तीन महासचिवों में आलोक कुमार सिंह का भी नाम है।
आलोक कई वर्षों तक युवक कांग्रेस की जिला इकाई में सगीर सईद के साथ भी कमेटी में रहे हैं। कांग्रेस की महानगर इकाई में असलम खुर्शीद के साथ पदाधिकारी रह चुके हैं। प्रदेश में जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता असलम खुर्शीद, नरेंद्र सिक्का, सगीर सईद, अनिल शर्मा काले, अरविंद चौधरी, श्याम बाबू वाल्मीकि, विजय राज सैनी के अलावा जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर पाठक ने पार्टी का आभार जताया।
सीएचसी बूथ पर टीकाकरण के लिए लोगों को किया प्रेरित : अमरोहा में शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने जोया नगर पंचायत कार्यालय और सीएचसी पर बने टीकाकरण बूथों का निरीक्षण किया। जिसमें टीकाकरण कराने आए व्यक्तियों को अधिक से अधिक कोरोना टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि टीका लगवाने से आपकी और आपके अपनों की सुरक्षा है। जिसे लगवाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से आसपास के व्यक्तियों को भी टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करने की अपील की। स्वास्थ्य टीमों से कहा जिन अभिभावकों के बच्चों की आयु 12 साल से कम है, उनका टीकाकरण प्राथमिकता पर किया जाए। इसके बाद 50 से भी अधिक आशा वर्करों के साथ बैठक की। साथ ही आशाओं से गांवों में जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने को कहा है। इस दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी की।