मुरादाबाद में कांग्रेस की 54 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित, जानिये किसको क्या पद मिला
Congress declared 54 member district committee in Moradabad रविवार को मिशन कम्पाउंड में आयोजित बैठक में तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने आखिरकार 54 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा कर दी। इसमें 10 उपाध्यक्ष 18 महासचिव 24 सचिव और एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मुरादाबाद, जेएनएन। Congress declared 54 member district committee in Moradabad : रविवार को मिशन कम्पाउंड में आयोजित बैठक में तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने आखिरकार 54 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा कर दी। इसमें 10 उपाध्यक्ष, 18 महासचिव, 24 सचिव और एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश महासचिव व मुरादाबाद के प्रभारी अरशद अली गुड्डू व पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने नियुक्ति पत्र बांटकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए हर पदाधिकारी को मेहनत करनी है। पदाधिकारी बनने के बाद कार्यकर्ताओं के अधिक जिम्मेदारी बन जाती है। लेकिन, पदाधिकारी यह भी ध्यान रखें कि किसी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिले। कहीं से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। मतभेद भुलाकर सभी को साथ रहकर काम करना है। हमारी नेता प्रियंका वाड्रा यूपी में कांग्रेस को सम्मान दिलाने के लिए दिनरात लगी हुई हैं। हर वर्ग की आवाज को कांग्रेस उठाने का काम कर रही है।
इस पदाधिकारियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र
उपाध्यक्ष: सुधीर पाठक, अनूप दुबे,अरुण विजय सिंह, इफ्तिखार कुरेशी,अरविंद चौधरी, मुशाहिद चौधरी, आलोक जाटव, डा. सिराज,गय्यूर अंसारी व अफजल हुसैन को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महासचिव: शकील चौधरी, नरेंद्र सिक्का हैप्पी,केशव शर्मा, विवेक अग्रवाल, अरशद सैफी,फिरोज अनवर,फईम चौधरी,संजीव सिंघल, मुहम्मद सैफुल्ला, गौरव त्रिवेदी, शिशुपाल जाटव, अतीक अहमद, श्याम सरन, मीनू दीक्षित, मोहतशीम मुख्तार, जुनैद पार्षद, सद्दाम, मुअज्ज्म।
सचिव: मुकेश मिश्रा, सतीश दिवाकर, दर्शन लाल थरेजा, गंगाराम शर्मा,जावेद नबी, जयप्रकाश ठाकुर, अरविंद चौहान, रामस्वरूप जाटव, जितेंद्र सागर, मुहम्मद हनीफ, डा. हनीफ, तबस्सुम, फिरोज चौहान, गुलवेज सिद्दीकी, यासीन कुरेशी, भयंकर सिंह,अलियार मालिक, धर्मेन्द्र ठाकुर, योगेंद्र सिंह, मुस्कीम अंसारी, शरीफ आजाद, सैय्यद इकराम अली, शमशाद अहमद एवं वारिस अली।
कोषाध्यक्ष: अजय गोपाल रस्तोगी।