Congress Committee Expansion : प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुरादाबाद मंडल के चार नेताओं को म‍िली जगह

Congress Committee Expansion अरशद अली गुड्डू को महासचिव पद पर पदोन्न किया गया है। अरशद गुड्डू मुरादाबाद कांग्रेस के प्रभारी भी हैं। जिला कांग्रेस ने अपने प्रभारी की पदोन्नति पर दफ्तर में एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:16 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:16 PM (IST)
Congress Committee Expansion : प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुरादाबाद मंडल के चार नेताओं को म‍िली जगह
अन्य वार्डों पर अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Congress Committee Expansion : जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तार में मंडल के नेताओं को तवज्जो दी है। इस खुशी में पार्टी कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार कर दिया। कमेटी में तीन उपाध्यक्ष, 12 महासचिव व 28 सचिवों की सूची जारी की है। इसमें मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, अमरोहा व रामपुर को खास तवज्जो दी गई।

बिजनौर के सुधीर पाराशर, रामपुर के सचिन त्रिवेदी को सचिव पद से नवाजा गया। मुरादाबाद के युवा नेता सचिन चौधरी को प्रमोशन करके महासचिव बना दिया गया। इसी तरह अरशद अली गुड्डू को महासचिव पद पर पदोन्न किया गया। अरशद गुड्डू मुरादाबाद कांग्रेस के प्रभारी भी हैं। जिला कांग्रेस ने अपने प्रभारी की पदोन्नति पर दफ्तर में एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, अनूप दुबे, प्रवक्ता सुधीर पाठक, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष अफजल साबरी, गय्यूर अंसारी, पार्षद जुनैद, गुलवेज सिद्दीकी, शहजाद व मोहतशीम आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस के वार्ड अध्यक्षों की घोषणा : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुरादाबाद महानगर के सभी 65 वार्डों की सूची जारी कर दी है। इसमें मुस्लिम समाज के लोगों को सबसे अधिक पद मिले हैं। वार्ड एक का शिवम कुमार, दो का शाकिर हसन, वार्ड तीन का हरिओम सैनी, वार्ड चार का सीमा, वार्ड पांच का आसिफ, वार्ड सात का मुनेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह अन्य वार्डों पर अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :-

Yogi Adityanath in Moradabad : आज दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, ज‍िले के ल‍िए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

Railway Free Travel Pass : सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को अब यात्रा पास के लिए नहीं होगी परेशानी, लागू होगी ये नई व्‍यवस्‍था

Todays Horoscope 21 September 2021 : कर्क राशि के लोगों का जीवनसाथी से हो सकता है व‍िवाद, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

UP Police Goodwork : पांच करोड़ की नशीली दवाएं पकड़ने पर रामपुर पुलिस को एक लाख रुपये का इनाम

chat bot
आपका साथी