28 बैंक्वेट हाल पर जाकर 400 कर्मचारियों के लिए नमूने

मुरादाबाद बैंड बाजा और बरात का दौर चल रहा है। शादी हाल में भीड़ जुट रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 04:10 AM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 04:10 AM (IST)
28 बैंक्वेट हाल पर जाकर 400 कर्मचारियों के लिए नमूने
28 बैंक्वेट हाल पर जाकर 400 कर्मचारियों के लिए नमूने

मुरादाबाद : बैंड बाजा और बरात का दौर चल रहा है। शादी हाल में भीड़ जुट रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बैंक्वेट हाल में काम करने वाले कर्मचारियों के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार शाम तक 400 के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें बैंक्वेट हाल में खाना बनाने वाले हलवाई और उनके सहयोगी भी शामिल हैं।

सहालग में हर बैंक्वेट हाल, मैरिज होम और सभी होटल बुक हैं। इनके सभी कर्मचारी दिन-रात काम में जुटे हैं। हलवाई भी टीम के साथ दिन रात स्वादिष्ट पकवान बनाने में जुटे हैं। ऐसे में किसी के भी बीमार होने की संभावना होती है। शादियों में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। संक्रमण न फैले इसके लिए बैंक्वेट हाल के सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले के बैंक्वेट हाल में काम करने वाले 187 कर्मचारियों के नमूने लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को इन सभी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिलेगी। रिपोर्ट के बाद ही तय किया जाएगा कि बैंक्वेट हालों में शादी के लिए क्या व्यवस्था होनी चाहिए। प्रशासनिक स्तर पर भी बैंक्वेट हाल पर नजर रखी जा रही है। भीड़ को देखते हुए कार्रवाई की जाएगी। पकवान बनाने वालों के नमूने काम करने के दौरान लिए जा रहे हैं। कई जगह तो देखने को मिला कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर पकवान बनाने वाले कर्मचारी भाग निकले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि बैंक्वेट हाल और अन्य स्थानों पर लगातार कर्मचारियों के नमूने कराए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों में अगर कोई संक्रमित पुष्ट हो गया तो जिलाधिकारी को जानकारी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी