संचारी रोग जागरूकता को निकाली रैली

-31 मार्च तक चलाया जाएगा अभियान -घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता संचारी रोग के बारे में देंगी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:41 PM (IST)
संचारी रोग जागरूकता को निकाली रैली
संचारी रोग जागरूकता को निकाली रैली

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : जिले में सोमवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया। महापौर विनोद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टाउन हाल पर जाकर समाप्त हुई। रैली में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका शामिल थीं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यह अभियान 31 मार्च तक चलाया जाएगा। इस मौसम में मच्छर के काटने से मलेरिया, दूषित पानी पीने व खाना खाने से पीलिया, उल्टी दस्त होता है। इसके बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। लोगों को आसपास साफ रखने, ताजा खाना व शुद्ध पानी पीने की सलाह दी। इस बीच आशा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगी और संचारी बीमारी से पीड़ित लोगों को अस्पताल में लाकर इलाज कराएंगी। नगर निगम, नगर पालिका व नगर निकाय को फागिग कराने का आदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग को लारवा नाशक दवाओं का छिड़काव करने का आदेश दिया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी गर्ग ने कहा कि मच्छर से बचाने के लिए आसपास के गड्ढे में पानी जमा नहीं होने दे। जहां पानी जमा रहता है, उसमें जला हुआ मोबाइल डाल दे। बुखार होने पर मलेरिया की जांच कराए। कोरोना से बचने के लिए मास्क नियमित पहने की सलाह दी।

इस अवसर पर एसीएमओ डा. डीके प्रेमी, डा. दीपक वर्मा, डा. जीएस मर्तोलिया, डा. संजीव वेलवाल, डा. प्रशांत राजपूत, प्रमोद कुमार, रजनी त्यागी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

नगर निगम ने संचारी रोग की जागरूकता के लिए निकाली रैली

जासं, मुरादाबाद : जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग अभियान के तहत नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नालियों में एंटी लार्वा डालने व फागिग का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। एक महीने का रोस्टर जारी कर दिया गया। संचारी रोग अभियान को लेकर नगर निगम ने स्कूलों के बच्चों की रैली भी निकाली। इसमें संक्रमण रोगों की रोकथाम को एंटी लार्वा व फागिग रोस्टर के हिसाब से होगी। रैली के दौरान सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन, गोदाम प्रभारी सुनील सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी