Republic Day 2021 : गणतंत्र के रंगों में रंगा मुरादाबाद का बाजार, सबसे ज्यादा पंसद किया जा रहा खादी का तिरंगा

Republic Day 2021 गणतंत्र दिवस के उत्साह को चरम पर पहुंचाने के लिए बाजार ने पहले से ही तैयारी कर ली है। स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ बच्चों में जोश जगाने के लिए बाजार में छोटे-छोटे तिरंगे से लेकर बैच स्टीकर बैंड कैप जैसे कई आइटम आए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 09:41 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:41 AM (IST)
Republic Day 2021 : गणतंत्र के रंगों में रंगा मुरादाबाद का बाजार, सबसे ज्यादा पंसद किया जा रहा खादी का तिरंगा
गंज बाजार, गुरहट्टी, कांठ रोड, स्टेशन रोड, बुद्ध बाजार में इनकी कई दुकानें सज गई हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन: Republic Day 2021 : स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस। ये दो राष्ट्रीय पर्व ऐसे हैं, जिनके आने से कुछ दिन पहले से ही रगों में आजादी के तराने तैरने लगते हैं। रोम-रोम ऐसा प्रफुल्लित हो जाता है, जैसे देश नया-नया गणतंत्र बना हो। देशप्रेम होता ही ऐसा है, जिसके जश्न में हर कोई डूब जाना चाहता है। स्कूलों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक में गणतंत्र दिवस के जश्न को मनाने के लिए उत्साह लोगों में दिखने लगता है। लेकिन, इस खास पर्व को मनाने के लिए बाजार भी खूब तैयारी करता है। हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस से पहले बाजार पूरी तरह तीन रंगों से पट चुका है।

गणतंत्र दिवस के उत्साह को चरम पर पहुंचाने के लिए बाजार ने पहले से ही तैयारी कर ली है। स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ बच्चों में जोश जगाने के लिए बाजार में छोटे-छोटे तिरंगे से लेकर बैच, स्टीकर, बैंड, कैप जैसे कई आइटम आए हैं। गंज बाजार, गुरहट्टी, कांठ रोड, स्टेशन रोड, बुद्ध बाजार में इनकी कई दुकानें सज गई हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा उत्साह खादी के झंडो में दिखाई दे रहा है। तिरंगे खरीदने के लिए लोग कांठ रोड स्थित गांधी खादी आश्रम तक खिंचे चले आ रहे हैं। खादी आश्रम में काम करने वालों का कहना है कि पहले खादी के बड़े झंडे ही खरीदे जाते थे। लेकिन, इस बार खादी के छोटे-छोटे झंडों की डिमांड काफी ज्यादा है। इसके अलावा बाजार में भी कई तरीके के झंडे मिल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी