Code of conduct violation Case : सपा के राष्ट्रीय सचिव मौलाना आब्दी ने किया समर्पण, जमानत

Code of conduct violation Case प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी ने आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में अदालत में समर्पण किया। उन्हें अदालत ने 20-20 हजार रुपये के दो बंधक पत्र पर जमानत दे दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:39 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:39 AM (IST)
Code of conduct violation Case : सपा के राष्ट्रीय सचिव मौलाना आब्दी ने किया समर्पण, जमानत
आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में थे वांछित।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Code of conduct violation Case : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी ने आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में अदालत में समर्पण किया। उन्हें अदालत ने 20-20 हजार रुपये के दो बंधक पत्र पर जमानत दे दी है।

अमरोहा के नौगावां सादात निवासी सपा के राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में नौगावां विस सीट से वह सपा प्रत्याशी भी रहे थे। उस समय उनके खिलाफ नौगावां सादात थाना पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज दिया था। उसके बाद बीते साल इसी सीट पर हुए उपचुनाव में भी उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों मामलों में वह वांछित चल रहे थे। इन दोनों मामलों में उन्होंने अदालत में समर्पण कर दिया। अपने अधिवक्ता आरिफ मलिक के साथ उन्होंने सीजेएम द्वितीय दुर्गेश नंदनी की अदालत में समर्पण किया। ढाई घंटा न्यायिक हिरासत में रहने वाले सपा नेता को अदालत ने 20-20 हजार रुपये के बंधक पत्र पर जमानत दे दी। अधिवक्ता आरिफ मलिक ने यह जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी