Yogi Adityanath in Moradabad : ठाकुरद्वारा की 23 गांव की पेयजल पर‍ियोजना का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी आदित्‍यनाथ

Yogi Adityanath in Moradabad मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद में आएंगे। वह सुखदेई स्मारक महाविद्यालय में ठाकुरद्वारा की 23 पेयजल पर‍ियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम आक्सीजन प्लाटों का भी लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:27 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:27 AM (IST)
Yogi Adityanath in Moradabad : ठाकुरद्वारा की 23 गांव की पेयजल पर‍ियोजना का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी आदित्‍यनाथ
जिला संयुक्त अस्पताल के आक्सीजन प्लाटों के अलावा 8.88 करोड़ के अन्य योजनाओं का होगा लोकापर्ण।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Yogi Adityanath in Moradabad : आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुखदेई स्मारक महाविद्यालय में ठाकुरद्वारा की 23 पेयजल पर‍ियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में जिला संयुक्त चिकित्सालय के दो आक्सीजन प्लाटों के अलावा 8.88 करोड़ की अन्य योजनाओं का लोकार्पण होगा। 

सोमवार को पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी दिन भर सीएम के आने की तैयारियों में जुटे रहे। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन सुबह ही ठाकुरद्वारा पहुंच गए। उनके साथ विकास विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी भी पहुंचे। सीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री जिला अस्पताल और महिला अस्पातल में बनने वाले आक्सीजन प्लाटों के अलावा डिलारी ब्लाक में बनने वाले आक्सीजन प्लांट का लोकापर्ण करेंगे।

परियोजना का नाम                                                           लागत (करोड़ में)

1. मुख्य भवन बैरक हवालात एवं और ओएसटी                        4.60 करोड़

2. कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास                                        1.11 करोड़

3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी                                  1.11 करोड़ का आक्सीजन प्लांट एवं पाइप लाइन

4. ग्राम सहसपुरी में संपर्क मार्ग ठाकुरद्वारा                         0.36 करोड़ डिलारी से 13 किमी

मुख्यमंत्री के काफिले के लिए पहुंचीं 40 वीआइपी कार : मंडल के कई स्थानों पर आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है, रोडवेज प्रबंधन ने मुख्यमंत्री के काफिला के लिए प्रदेश भर से 40 वीआइपी कार मंगाई गई हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग को 70 अनुबंधित बसें सौंप दी हैं। मंगलवार को ठाकुरद्वारा, बिजनौर, सम्भल क्षेत्र और बुधवार को अमरोहा में मुख्यमंत्री का दौरा है। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि प्रदेश भर के 40 वीआइपी कार मांगी गई हैं। इन्हें जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। इसके अलावा परिवहन विभाग को 70 अनुबंधित बसें सौंपी गई हैं।

chat bot
आपका साथी