कृषि कानूनों पर किसानों का भ्रम दूर करें

मुरादाबाद जेएनएन पीसीएस इंटर कालेज बिलारी में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा ने किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:32 PM (IST)
कृषि कानूनों पर किसानों का भ्रम दूर करें
कृषि कानूनों पर किसानों का भ्रम दूर करें

मुरादाबाद, जेएनएन : पीसीएस इंटर कालेज बिलारी में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा ने किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी ने कहा कि कृषि कानून पर विपक्ष द्वारा किसानों में जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसे गाव-गाव जाकर कार्यकर्ताओं को किसानों को समझा कर दूर करना है। बताना है कि भाजपा ही किसान हितेषी सरकार है जो किसानों की आय को दोगुना करने में लगी है। अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सहकारी समिति सनाई रोजा के चेयरमैन ललित चौधरी ने की। कार्यक्रम में विश्वास यादव, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, कार्यक्त्रम भीष्म ठाकुर, ऋषभ मौर्य, फूल सिंह सैनी, सूरजभान, अंकित चौधरी, अमित पाल, अंशु यादव, जीतपाल सिंह, सुमित चौधरी, शिवाक चौधरी, अनुज उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे। चौपाल कार्यक्रम खाबरी अव्वल मंडल, नवैनी पहाड़पुर मंडल, महमूदपुर माफी मंडल और नगर मंडल बिलारी में भी हुए।

chat bot
आपका साथी